रांची के सिटी एसपी और ट्रैफिक एसपी सहित 12 IPS ट्रेनिंग के लिए जाएंगे हैदराबाद, बड़े फेरबदल की भी तैयारी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
झारखंड पुलिस सर्विस के 12 आईपीएस ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद भेज जा सकते हैं. इनमें
1. हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह,
- Advertisement -
2. गिरिडीह एसपी दीपक कुमार शर्मा,
3. रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता,
4. कोडरमा एसपी अनुदीप सिंह,
5. धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार,
6. गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडेय,
7. जामताड़ा एसपी अनिमेष नैथानी,
8. एसीबी के एसपी आरिफ एकराम,
9. पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे डॉ विमल कुमार,
10. IPS मनीष टोप्पो,
11. ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली और
12. दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार शामिल हैं.
अधिकारियों को ट्रेनिंग पर भेजने के लिए पुलिस मुख्यालय से मनोनयन की मांग की गई है. उनका बायोडाटा और प्रमाणपत्र भी मांगा गया है. मिली जानकारी के अनुसार, एमसीटीपी हैदराबाद ने 46वें आईपीएस बैच के इंडक्शन ट्रेनिंग कोर्स के लिए पुलिस मुख्यालय से मनोनयन की मांग की थी.
बड़े फेरबदल की भी तैयारी

दूसरी तरफ राज्य पुलिस में बड़े पैमाने पर तबादले की भी तैयारी है, जानकारी के मुताबिक ट्रेनिंग में जा रहे हैं कुछ आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ कुछ जिले के एसपी बदले जा सकते हैं राज्य सरकार के द्वारा तबादले को लेकर मंथन किया जा रहा है तकरीबन डेढ़ दर्जन आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है, सूत्रों के अनुसार विधानसभा सत्र के बाद आईपीएस के तबादले के अधिसूचना जारी कर दी जाएगी
Report By :- PLAK TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI