Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने किया बैठक, अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश

0 380

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

दुर्गा पूजा के सफल व शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने  डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारीयो के साथ बैठक किया। बैठक में दुर्गा पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण,भयमुक्त एवं सौहार्द्र पुर्ण वातावरण में करने को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुजा के दौरान सुगम यातायात एवं एसएसपी के निर्देशों का अक्षरतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में पुलिस पदाधिकारियों को सोसल मिडिया पर विशेष नजर रखने तथा ग्रुप एडमिन के साथ बैठकें करने का निर्देश दिया। पंडालों में भीड़ के दौरान विशेष सतर्कता रखने, पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था मजबुत करने पर चर्चा किया गया। साथ ही रावण दहन व विसर्जन जुलुस ससमय कराने का निर्देश दिया।बैठक में डीएसपी रजत मणिक बाखला, इंसपेक्टर नवल किशोर प्रसाद ,बेड़ो थाना प्रभारी मनीष कुमार गुप्ता, नरकोपी प्रभारी अभिजीत कुमार, इटकी प्रभारी रजनी रंजन लापुंग प्रभारी त्रिपुरारी कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

- Advertisement -

Report By :- AKITA TIWARI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309