Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

DGP की वर्चुअल मीटिंग का फरमान जारी होते ही खाकी में मची खलबली

0 393

NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस के सभी रथी, महारथी से करेंगे सीधे बात और कर सकते है किसी भी कप्तान से सीधे सवालात
सवालात के लिये कमर-कस के रहें तैयार जिले के पुलिस मुखिया

सूबे के नए मुखिया (डीजीपी) होंगे सबसे मुखातिब।

उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मुकुल गोयल ने राज्य के पुलिस विभाग के मुखिया का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाना ही प्राथमिकता है। सभी को सुरक्षा का अहसास दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण जनता की मदद के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को और संवेदनशील बनकर जनता के पास जाना होगा।

- Advertisement -

डीजीपी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मुकुल गोयल ने कहा कि पांच वर्षों के बाद लखनऊ आया हूं। नए डीजीपी ने कहा कि कई बार छोटे-छोटे अपराधों की अनदेखी बड़ी घटनाओं को जन्म देती है। पुलिसकर्मियों को अधिक संवेदनशील होकर हर छोटी घटना में करवाई का संदेश भी देना होगा। मैं चाहूंगा कि अधिकारी फील्ड में जाएं और थाना स्तर पर पीड़ितों की सुनवाई और कार्रवाई की समीक्षा करें। डीजीपी मुकुल गोयल ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखना चुनौती है। उन्होंने पुलिसिंग में तकनीकी के और अधिक समावेश पर विशेष जोर देने की बात भी कही। कानपुर के बहुचर्चित बिकरू कांड पर मुकुल गोयल बोले कि कुछ छोटी गलतियों की वजह से इतनी बड़ी घटना हुई थी। कई वर्षों से अपराधियों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच गठजोड़ बना था, जिसे ठीक ढंग से देखा नहीं गया।

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, उत्तर प्रदेश

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309