Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तिलक राज आजमानी का निधन, साम्प्रदायिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की अद्भुत मिसाल थे आजमानी:- मो. इसलाम

0 458

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रांची के व्यवसायी और रांची टेंट हाउस के मालिक तिलक राज आजमानी का शनिवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। आजमानी परिवार के करीबी और झारखंड चैंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने बताया कि 4 दिन पहले उनके पेट में दर्द उठा था।

रांची में एडमिट करने के बाद पता चला कि उन्हें हार्निया हो गया है। इसके बेहतर उपचार के लिए उन्हें दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कल ही उनके हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। शाम में अचानक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी थी इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सुबह 3 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

- Advertisement -

टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के रह चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
तिलक राज आजमानी टेंट के व्यवसाय में बड़ा नाम थे। मौजूदा समय में वे झारखंड टेंट डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आजीवन चेयरमैन थे। इससे पहले वे इस एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावा वे महानगर दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष, चर्च रोड दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक पद के अलावा कई सामाजिक व धार्मिक संगठनों से भी जुड़े हुए थे।

सर्वधर्म समाज के लिए अपूर्णीय क्षति-  मो.इसलाम
सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के अध्यक्ष मो.इसलाम ने कहा है कि तिलक राज आजमानी साम्प्रदायिक सौहार्द, एकता एवं भाईचारे की अद्भुत मिसाल थे।सर्वधर्म सदभावना समिति के मुख्य संरक्षक के साथ साथ विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में उनकी अहम भूमिका को बयान नहीं किया जा सकता है।उनका निधन समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है ।उनके निधन पर सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के समस्त परिवार ने एक अनमोल रत्न को खो दिया है, उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हए भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनके आत्मा को शांति प्रदान करे एवं स्वर्ग लोक में अच्छा से अच्छा स्थान मिले साथ ही साथ उनके परिवार को सहन शक्ति दे।इस दुख की घड़ी में सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण के साथ साथ समस्त सदभावना समिति सामाजिक मंच परिवार उनके परिवार के दुख में साथ हैं ।
निवेदक-राजीव रंजन मिश्रा- संरक्षक,सूरजभान सिंह, मो.इसलाम- अध्यक्ष, हीरालाल ,साहू , हाजी अख्तर अंसारी,परमजीत सिंह टिंकू,वीरेन्द्र भाई, महासचिव- गोपाल पारीक, सचिव- यूनुस अंसारी, मीडिया प्रभारी- अबुजर गफ्फारी,बुलंद अख्तर ,फिरोज अंसारी , जनक नायक सहित समस्त सर्वधर्म सदभावना समिति सामाजिक मंच परिवार ।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, WS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309