CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची
अब रांची जिला के हर दुकान, प्रतिष्ठान, संस्थान और शॉपिंग मॉल्स में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है. लोगों की जान-माल की रक्षा के लिए मंगलवार को रांची डीसी छवि रंजन ने सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया है. जिले के सभी दुकान और प्रतिष्ठान संचालकों को जल्द से जल्द अच्छे क्वालिटी या एचडी क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देश दिया गया है. इसके लिए डीसी ने झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स, फुटकर/थोक विक्रेता दुकानदार संघ, सोना-चांदी व्यवसायी संघ, रांची गुड्स विक्रेता संघ और रांची के सभी प्रतिष्ठान को इसके लिए निर्देश दिया गया है. सीसीटीवी कैमरे केवल दुकान के अंदर ही नहीं बल्कि दुकान के बाहरी इलाके, दुकान के आस-पास सड़क की ओर लगाना को कहा है. ताकी शहर में विधि-व्यवस्था/ शांति व्यवस्था बनी रहे.
डीसी ने दुकानदारों को लिखा पत्र, सभी को लगाना होगा HD CCTV
भविष्य में मोरहाबादी में हुई घटना न हो इसके लिए लिया गया निर्णय
राजधानी के शहरी क्षेत्रों में क्राइम कंट्रोल के लिए सिटी एसपी ने सभी थानेदारों से इलाका चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना प्रभारी स्तर से अपने-अपने थाना क्षेत्र में संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाके को चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. इसके बाद उक्त स्थलों पर सीसीटीवी की संख्या लगाने को लेकर रांची पुलिस की ओर से पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा जा सकता है.
- Advertisement -
अभी 165 जगह लगे हैं कैमरे :
वर्तमान में राजधानी के 165 लोकेशन में 613 सीसीटीवी कैमरा लगे हैं. जिसमें पैन टिल्ट जूम कैमरा (पीटीजेड) की संख्या 39 और बुलेट कैमरे की संख्या 409 है. सभी कैमरों का उपयोग पुलिस अपराध नियंत्रण में करती है. किसी घटना के बाद अपराधियों के भागने की दिशा, अपराधियों के हुलिये की पहचान और घटना के संबंध में डिजिटल साक्ष्य एकत्र करती है.
वहीं ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरा की संख्या 110 और रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी) कैमरे की संख्या 55 है. उक्त कैमरे का प्रयोग ट्रैफिक पुलिस करती है. वहीं एनपीआर कैमरा का उपयोग समय-समय पर अापराधिक घटना में प्रयुक्त वाहनों के नंबर का पता लगाने के लिए पुलिस करती है.
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची