Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सरकार ने सख्त लॉकडाउन लगाने को लेकर दी आखिरी चेतावनी, 4 जिलों में पूर्ण लॉकडाउन; 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू

0 424

NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

 कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कई जिलों में पहले से ही लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू फिर से लगाया गया है। इस बीच ठाकरे सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन लगाने को लेकर आखिरी चेतावनी दी है।
महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे देश में एक बार फिर से कोरोना संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र में बीते एक दिन में करीब 16 हजार नए कोरोना मामले सामने आए जिससे देश में हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने पूरे महाराष्ट्र में सख्त लॉकडाउन को लेकर आखिरी चेतावनी दी है सरकार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें।

 

- Advertisement -

देश के 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है।


लॉकडाउन सोमवार 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। महाराष्ट्र के परभणी जिले में शुक्रवार रात 12 बजे से 15 मार्च सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया। वहीं पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया था।

9 शहरों में नाइट कर्फ्यू
इसके अलावा देश की 9 जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा चुका है। पंजाब के मोहाली, जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। इसके अलावा महाराष्ट्र के पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

Report By :- NEHA SINGHANIA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309