Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

टी0पी0सी का एरिया कमांडर किशुन गंझू इंसास राइफल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

0 447

CRIME DESK, NATION EXPRESS, CHATRA

चतरा पुलिस ने नक्सली संगठन टीपीसी का एरिया कमांडर किशुन गंझू उर्फ समीर को इंसास राइफल व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली किशुन लावालौंग थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पारटांड टोला का रहने वाला है। यह जानकारी एसपी ऋषभ कुमार झा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि टीएसपीसी का एरिया कमांडर किशुन उर्फ समीर अपना घर आया हुआ है। उक्त सूचना के आलोक में लावालौंग थाना प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम में पुअनि अनिरुद्ध कुमार सिंह, हवलदार जयप्रकाश बेक, आरक्षी राहुल कुमार, पंकज कुमार, चरकू कुमार तथा सीआरपीएफ 190 बटालियन के सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार को शामिल किया गया।

- Advertisement -

एरिया कमांडर के बारे में जानकारी देते एसपी। - Dainik Bhaskarटीम में शामिल पुलिस के अधिकारियों ने सोमवार की देर रात किशुन गंझू के घर में छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उसके घर से 5.56 एमएम का एक इंसास राइफल, 10 जिंदा कारतूस व एक इंसास का मैगजीन बरामद किया गया। किशुन के पास से बरामद इंसास रायफल पूर्व में पुलिस से लूटी गई रायफल है। एसपी ने बताया कि एरिया कमांडर की गिरफ्तारी में शामिल पुलिस के अधिकारियों को रिवार्ड दिया जाएगा।

6 मामलों में नामजद अभियुक्त है गिरफ्तार किशुन, भेजा गया जेल
गिरफ्तार नक्सली किशुन गंझू के विरुद्ध जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामला दर्ज है। किशुन के विरुद्ध लावालौंग थाना में दो, पिपरवार थाना में एक, टंडवा में दो व पतरातू में एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध 17 सीएलए एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार नक्सली को जेल भेज दिया है।

Report By :- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, CHATRA

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309