Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में दर्दनाक सड़क हादसा ! चार की मौत, 23 घायल… चारो ओर मची चीख पुकार

0 268

CITY DESK NATION EXPRESS RANCHI

रांची-टाटा नेशनल हाईवे-33 पर यात्रियों से भरा सवारी वाहन पलट गया. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं. घटना बुंडू थाना क्षेत्र के गोसाईंडीह के पास हुई. सभी लोग अड़की के बिरड़ीह गांव से बुंडू के ताऊ मैदान में आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में शामिल होने जा रहे थे. एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने बताया कि चार लोगों की मौत हुई है. हादसे में 23 यात्री जख्मी हुए हैं. इनमें से 15 को रिम्स रेफर किया गया है.

Bundu Road Accidentप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सवारी वाहन टाटा से रांची की ओर आ रही एक बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान अचानक सवारी वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया. तेज गति में होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर बस को हल्की टक्कर मारते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. देखते ही देखते घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ मच गई.

- Advertisement -

सूचना मिलने के बाद बुंडू एसडीपीओ ओमप्रकाश, एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा, थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा और दशम फॉल थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.

बुंडू

वहीं गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है. एसडीएम ने स्वीकार किया कि सवारी गाड़ी ओवर लोड थी. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि ओवरलोड वाली गाड़ियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी.

घटना की गंभीरता को देखते हुए बुंडू ताऊ मैदान में आयोजित “आदिवासी जनाक्रोश रैली” को स्थगित कर दिया गया है. मृतकों की पहचान और घायलों की स्थिति की पुष्टि के लिए प्रशासन जांच में जुटा है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, सवारी वाहन में महिलाएं, पुरुष और युवा सभी शामिल थे, जो रैली में हिस्सा लेने जा रहे थे. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है.

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK NATION EXPRESS RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309