रांची कांग्रेस कार्यालय में भी भगवान बिरसा मुंडा को किया गया शत-शत नमन : हुसैन खान ने भगवान बिरसा मुंडा को भारतवर्ष का महानायक बताया
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
भगवान बिरसा मुंडा झारखंड कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने भारतवर्ष का महानायक बताया है। मुंडा की जयंती पर आज सुबह रांची कांग्रेस कार्यालय में उनकी तस्वीर पर फूल माला डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की, हुसैन खान ने कहा कि आजादी की लड़ाई में उन्होंने जिस अदम्य वीरता का परिचय दिया और आदिवासी समुदाय को लेकर अंग्रेजों से जिस तरह मुकाबला किया, उस पर हर भारतीय को गर्व है। वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष के महानायक हैं। भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन
![]()
- Advertisement -
इसलिए लोकप्रिय हैं बिरसा मुंडा
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा एक स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने दूरदराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासी समाज के बीच जागरूकता लाने का काम किया था। जनजातीय गौरव दिवस भारत के आदिवासी समुदायों के योगदान का सम्मान करने का दिन है। हर साल 15 नवंबर को छोटा नागपुर के आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाती है। यह दिन पीढ़ियों को सांस्कृतिक और राष्ट्रीय गौरव को संरक्षित करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के रांची महानगर अध्यक्ष हुसैन खान ने आदिवासी संस्कृति एवं अस्मिता के रक्षक, जननायक, देश की स्वतंत्रता हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर शत्-शत् नमन किया। इस विशेष अवसर से जुड़े ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी झारखंड वासियों की दी! श्री हुसैन खान ने कहां की देश की आजादी एवं आदिवासी समाज के उत्थान हेतु दिया गया भगवान बिरसा मुंडा का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा !
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI