Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

महिला के साथ कमरे में रंगरेलियां मना रहा था अफसर, बाहर वृद्ध कर रहे थे पेंशन के लिए इंतजार,

0 701

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना

राजधानी पटना से सटे बिहटा प्रखंड के एक सरकारी कर्मचारी का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखने वाला शख्स बिहटा प्रखंड अंतर्गत कटेसर पंचायत का पंचायत पंचायत सचिव भीम कुमार है. वही एक महिला के साथ सरकारी क्वार्टर में बंद थे.

इधर वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर कार्रवाई भी शुरू हो गई है. हालांकि पंचायत सचिव का कहना है कि इस तरह का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है. मुझे इस वीडियो के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है.

- Advertisement -

पत्‍नी के सामने ही हर रात भाभी संग हमबिस्‍तर होता था पति, मना करने पर बांझ  बता करता था पिटाई | Man have illicit relation with sister in law, Beaten  wife when

क्या है पूरा मामला?
गांव का ही एक व्यक्ति पंचायत सचिव भीम कुमार के पास वृद्धा पेंशन के लिए किसी पेपर पर हस्ताक्षर करवाने उनके दफ्तर पर पहुंचा था. जब वह पहुंचा तो देखकर दंग रह गया और मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा. वीडियो बनाने वाला शख्स यह कहता है कि वो लगातार काम करवाने के लिए चक्कर लगा रहा है और उसे परेशानी हो रही है.

पंचायत सचिव ने महिला को बताया रिश्तेदार
वीडियो बनाने वाले शख्स का कहना है कि जब वह वहां पहुंचा तो भीम कुमार महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे. उसके बाद कैमरे को देखकर वह दूसरे कमरे में भाग गए. जब उनके पीछे दूसरे कमरे में पहुंचा तो वहां शराब की बोतल और ग्लास था. इतना ही नहीं पंचायत सचिव ने शराब भी पी रखी थी. कुछ देर बाद वापस महिला के पास आकर उसे अपना रिश्तेदार बताने लगे.

सीआरपीएफ अफसर होटल में रंगरेलियां मनाते महिला मित्र के साथ निर्वस्त्र मिला,  पत्नी

बीडीओ विशाल आनंद ने विभाग से की शिकायत
इस पूरे मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल आनंद ने बताया कि प्रखंड परिसर में एक खंडहरनुमा आवास में पंचायत सचिव सह ग्रामसेवक भीम कुमार रहते हैं. उसी आवास में रहकर दफ्तर का काम भी करते हैं.  वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पंचायती राज विभाग से शिकायत की गई है. विभाग की तरफ से जो भी कार्रवाई की जाएगी उसे पंचायत सचिव को मानना पड़ेगा. फिलहाल भीम कुमार को आवास खाली करने का निर्देश जारी कर दिया गया है.
साथ ही बीडीओ ने कहा कि अगर वह वीडियो में शराब पीते हुए दिखते हैं तो बिहार में शराबबंदी कानून अधिनियम के तहत उन पर मामला दर्ज किया जाएगा.

Report By :- SIMRAN SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309