Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

9 अलमारी.. 300 करोड़ कैश !! बोरे में रुपया…… बैग में रुपया… अलमारी में रुपया.. हर जगह रुपया ही रुपया,  कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर मिला कुबेर का खजाना, दौलत देख आपकी आंखें भी चौंधिया जायेगी

0 1,245

NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI 

IT रेड के चौथा दिन आंकड़ा 300 के पार: आज भी होगी गिनती, भुवनेश्वर आयी बड़ी मशीन, 6 बड़ी और 6 छोटी मशीनों से जब्त रुपयों की गिनती जारी

कंपनी के कई अकाउंट फ्रीज, ईडी की एंट्री संभव

झारखंड में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और उनके परिवार की कंपनी बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज के ठिकानों पर मिले रुपयों की गिनती तीसरे दिन भी जारी रही। अब जब्त रुपयों का आंकड़ा तीन सौ करोड़ पार कर चुका है। बरामद रुपयों की गिनती आज भी जारी रहेगी। इन नोटों को गिनने के लिए छह बड़ी और छह छोटी मशीनें लगी हुई हैं। वहीं छापेमारी को लेकर न तो सांसद ने और न ही कंपनी ने किसी तरह की प्रतिक्रिया दी है। आज छापेमारी का चौथा दिन है।

- Advertisement -

IT Raid: राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकाने पर IT रेड में 300 करोड़ से अधिक नकदी जब्त - Bharat Express Hindi

इन जगहों से बरामद हुए हैं रुपए
आयकर विभाग ने ये रुपए ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर से बरामद किए हैं। बुधवार को छापेमारी शुरू हुई। पहले दिन छापेमारी के पहले दिन 30 अलमारी में भारी नोट मिले थे। दूसरे दिन नोटों से भर कई बैग मिले। अभी लॉकरों को खोला जाना बाकी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बोलांगीर और संबलपुर से रुपए तो बरामद हुए ही हैं। इसके अतिरिक्त राइस मिलर और ट्रांसपोर्टर राजकिशोर जायसवाल के ठिकानों से भी बड़ी रकम जब्त की गई है। साथ ही टिटलागढ़ में शराब कारोबार संभालने वाले संजय साहू और दीपक साहू के घर से 8 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। नोटों की गिनती भुवनेश्वर से मंगाई गई नोट गिनने की छह बड़ी और छह छोटी मशीनों से हो रही है।

IT रेड के तीसरे दिन आंकड़ा 300 के पार - Dainik Bhaskar

क्या कहते हैं आयकर विभाग के महानिदेशक
आयकर विभाग के महानिदेशक संजय बहादुर ने भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि कैश की मात्रा इतनी ज्यादा है कि अभी गिनती में दो दिन और लगेंगे। इसके बाद ही आधिकारिक रूप से इसपर जानकारी दी जा सकेगी। बौद्ध जिले की राइस मिल और बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड में शुक्रवार को देर शाम छापेमारी खत्म हो गई। अन्य नौ स्थानों पर जांच की कार्रवाई अभी चल रही है।

huge cash found in income tax raids against congress mp dhiraj sahu - यह बैंक नहीं! कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, कहां से मिले 150 करोड़ कैश, झारखंड न्यूजछापेमारी की खास बातें

  • पहले दिन 30 आलमारियों में भरे नोट मिले थे
  • दूसरे दिन नोटों से भरे कई बैग भी मिले
  • लॉकरों को खोला जाना बाकी है
  • भुवनेश्वर से नोट गिनने की बड़ी मशीनें लायी गयी
  • हैदराबाद जोन के महानिदेशक संजय बहादुर कर रहे हैं निगरानी
  • कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू और परिवार की है कंपनी ‘बलदेव साहू एंड ग्रुप’
  • इसके निदेशकों में अमित साहू, रितेश साहू व उदय शंकर प्रसाद का नाम शामिल

इन जगहों पर आयकर विभाग की दबिश

  • ओडिशा में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और इससे जुड़े परिसरों में छापेमारी
  • बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के ठिकाने (यह बौध डिस्टिलरी की पाटर्नशिप फर्म है)
  • बौध डिस्टिलरी के भुवनेश्वर स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय व अधिकारियों के आवास पर भी छापेमारी
  • बोलांगीर के सुदापाड़ा व टिटलागढ़ के दो शराब व्यापारियों के आवास
  • रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन आवास
  • लोहरदगा स्थित सांसद धीरज साहू का आवास
रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन आवास

सांसद का अब तक नहीं आया कोई बयान
बीते तीन दिनों से आयकर विभाग सांसद धीरज साहू और उससे संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी संबलपुर, बलांगीर, टिटिलागढ़, बौध, सुंदरगढ़, राउरकेला और भुवनेश्वर में चल रही है। इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू या शराब का कारोबार करनेवाली इस कंपनी की ओर से किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं छापेमारी को लेकर अब तक किसी की गिरफ्तार भी नहीं की गई है।

बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड

 

40 एकड़ में फैली है कंपनी
बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड भुवनेश्वर से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित बौद्ध जिले में है। यह 40 एकड़ में फैला हुआ है। इस ग्रुप के निदेशकों में अमित साहू, रितेश साहू और उदय शंकर प्रसाद का नाम है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक नोटों की गिनती पूरी होने के बाद ही कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा सकती है। कहा जाता है कि यह शराब बनाने और बिक्री करनेवाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार है। इस कंपनी की ओडिशा में 250 से अधिक शराब की दुकानें हैं।

2018 के चुनाव में 34 करोड़ थी संपत्ति

राज्यसभा चुनाव के दौरान वर्ष 2018 में धीरज प्रसाद साहू ने जो शपथ पत्र चुनाव आयोग को दिया था, उसमें अपनी संपत्ति 34 करोड़ रुपये बताई थी। उन्होंने खुद पर 2.36 करोड़ रुपये का कर्ज भी घोषित किया था। जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के इनकप टैक्स रिटर्न में उन्होंने अपनी आमदनी 1 करोड़ रुपये से अधिक बताई थी।

income tax raid at locations of congress mp dheeraj sahu rs 100 crore cash seized । कांग्रेस सांसद के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, मिला 100 करोड़ से ज्यादा कैश - India TV Hindi

कंपनी के कई अकाउंट फ्रीज, ईडी की एंट्री संभव

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने कंपनी के कई खातों को फ्रीज कर दिया है। आयकर विभाग की ओर से आय का स्रोत और इतनी बड़ी संख्या में कैश जमा करने से संबंधित जानकारी कंपनी संचालकों से मांगी जाएगी। यह भी चर्चा है कि इतनी बड़ी रकम को देखते हुए मामले की जांच में ईडी की भी एंट्री हो सकती है।

Report By :- PALAK TIWARI / KHUAHBOO SHARMA / SHWETA  JHA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309