वक्त ने लालू की होली को बेरंग बना दिया : अपने आवास पर कुर्ता फाड़ होली फगुआ खेलने वाले लालू यादव आज रिम्स में अकेले पडे हैं
NEWS DESK, NATION EXPRESS,रांची/पटना
कभी अपने आवास पर कुर्ता फाड़ होली फगुआ खेलने वाले लालू यादव आज अकेले रिम्स में पडे हुए हैं. समय इंसान को कहां से कहां पहुंचा देता है. इसका सबसे बड़ा उदाहरण पूर्व केंद्रीय मंत्री व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव है. चारा घोटाले डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव को सजा सुनाई गई है और फिलहाल वे रिम्स के पेइंग वार्ड में अकेले पड़े हुए हैं. कभी लालू यादव पटना स्थित अपने आवास पर जमकर होली खेलते थे. कई तरह के पकवान बनते थे. हजारों लोग उनके आवास पर आते थे, होली खेलने के साथ-साथ उन्हें होली की मुबारकबाद देते थे. मगर अभी उन्हें रिम्स के डॉक्टरों की सलाह पर ही खाना दिया जा रहा है. सादा और सामान्य भोजन खाने को लालू यादव विवश हैं. लालू यादव का क्रिएटिन बहुत बड़ा हुआ है उन्हें बस त्यौहार को देखते हुए आधा पुवा और एक दो पीस मछली की खाने की छूट दी गई है.
![]()
- Advertisement -
लालू आवास पर इस साल नहीं दिखेगी कुर्ताफाड़ होली, RJD प्रमुख के जेल में होने से मायूसी, परिवार नहीं मनाएगा पर्व
बिहार में इस साल होली पर लालू यादव के आवास पर मशहूर ‘कुर्ताफाड़’ होली का नजारा नहीं दिखेगा। अपने खास अंदाज में होली मनाने के लिए चर्चित आरजेडी अध्यक्ष के जेल में होने के कारण परिवार और पार्टी में मायूसी है। यही कारण है कि परिवार ने कहा है कि इस साल परिवार होली नहीं मनाएगा।

इसकी जानकारी लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरे बिहार को अपना परिवार बताया और सभी को शांति और भाईचारा के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग रंगों का त्योहार शंति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस बार हम लोग होली नहीं मना रहे हैं।
![]()
राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पांच किलोग्राम अनाज और पांच किलोग्राम गेहूं से पेट नहीं भरने वाला है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगराी चरम पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में युवाओं की उम्र निकल जा रही है। दरअसल पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाला के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद रांची की जेल में हैं। स्वास्थ्य कारणों से वे रांची के रिम्स में भर्ती हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद की अनुपस्थिति के कारण परिवार के लोगों ने यह फैसला लिया है। लालू प्रसाद के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव होली के पहले ही बुधवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा चुके हैं।
Report By :- ANKITA TIWARI / NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, रांची