Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

बुलडोजर बाबा की सरकार में लव जिहाद : सात महीने से सलमान की कैद में है कुरावली की हिंदू छात्रा, चांदी के चंद सिक्कों की खातिर फर्ज भूली पुलिस

0 453

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मैनपुरी (UTTAR PARDESH)

थाने में मुकदमा करने के बाद युवती को ढूंढने में दरोगा ने नहीं दिखाई दिलचस्पी

देर ना हो जाए कहीं देर ना हो जाए…! ऋषि कपूर अभिनीत हिना फिल्म के गीत की ये पंक्तियां कुरावली के एक बेबस पिता पर सटीक बैठती हैं। यहां योगी आदित्यनाथ (बुलडोजर बाबा) की सरकार में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के गढ़ में लव जिहाद का मामला प्रकाश में आया है। कुरावली कस्बे में पुलिस की शह के चलते जिहादियों के हौसले बुलंद हैं। पिछले सात महीने से एक छात्रा गैर समुदाय के सलमान की कैद में है, लेकिन चांदी के चंद सिक्कों की खातिर अपना फर्ज भूली कुरावली पुलिस ने छात्रा की बरामदगी के प्रयास तक नहीं किये हैं। छात्रा के बेबस पिता की लाख फरियादों के बाद पुलिस ने एफआईआर तो लिख ली, लेकिन मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने छात्रा को ढूंढने में कतई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। पुलिस की कारगुजारी से जनआक्रोश भड़क रहा है।

- Advertisement -

ಮಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಲವ್ ಜಿಹಾದ್ ಗುಮಾನಿ, ಯುವತಿಗೆ ಕೌನ್ಸೆಲಿಂಗ್ | Suspect of Love jihad  in Mangaluru, counseling for girl - Kannada Oneindia

मामला कुरावली कस्बे के एक मोहल्ले का है। यहां के निवासी एक व्यक्ति की 22 वर्षीय पुत्री 3 सितंबर 2021 को घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी। छात्रा ना तो स्कूल पहुंची और ना लौटकर घर आई। छात्रा के पिता ने सभी जगह तलाश की, लेकिन बेटी नहीं मिली। पीड़ित पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। इस बीच छात्रा के पिता को पता चला कि मोहल्ला पठानान निवासी नसरुद्दीन खां का बेटा सलमान उनकी बेटी को अपने भाई की मदद से अगवा कर ले गया है। युवती के भाई की तहरीर पर कुरावली थाने में दोनो आरोपियों के विरुद्ध 6 सितंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

भेंट-पूजा की खातिर फर्ज भूला दरोगा
थाने में मुकदमा दर्ज होने के बाद शुरू में पुलिस की कार्रवाई तेजी से चली, लेकिन मामले के विवेचक दरोगा की भूमिका संदिग्ध होने के चलते पुलिसिया कार्रवाई कछुआ की चाल में चलती रही। सूत्रों का दावा है की लव जिहाद के आरोपी सलमान के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए दरोगा को मोटी रकम बतौर सुविधाशुल्क दी है, जिसके चलते दरोगा की ना तो छात्रा को बरामद करने में कोई दिलचस्पी है और ना आरोपी सलमान को गिरफ्तार करने में।

Surat Police nabs one who faked his identity as Hindu boy and abducted a  minor Hindu girl | DeshGujarat

मैनपुरी में खत्म हो गया बुलडोजर का डीजल?
बुलडोजर बाबा की सरकार होने के बाद भी गैर समुदाय के युवक की इतनी हिम्मत पड़ गई कि वो एक छात्रा को अपने साथ बहलाकर ले गया। विधानसभा का चुनाव बुलडोजर के ऊपर लड़ा गया। अब गैर समुदाय का युवक एक छात्रा को ले गया? अब बुलडोजर कहां है? लोग उपहास उड़ा रहे हैं कि मैनपुरी में शायद बाबा के बुलडोजर का डीजल खत्म हो गया है।

कठघरे में कुरावली पुलिस
गैर समुदाय का युवक सलमान जब छात्रा को ले गया। उसके कई दिनों तक आरोपी युवक के परिजन घर में ही रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें नहीं पकड़ा। ऐसी हीलाहवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रही है।

अब्बा ने हिन्दू महिला से की थी शादी, अब नाबालिग हिन्दू लड़की को ले फरार हुआ  बेटा

हिंदू होने पर आती है शर्म
युवती के पिता ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी को गैर समुदाय का युवक ले गया और हिंदू सोते रहे। ऐसे में हिंदू होना हमारे लिए शर्म की बात है। उन्होंने आरोप लगाया की मामले की विवेचना कर रहे दरोगा ने आरोपी सलमान के परिवार वालों से घूस में मोटी रकम लेकर मामले को रफा दफा कर दिया है।

क्या बोले विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष
मामला संज्ञान में नही है। अगर इस प्रकार का है। तो इस मामले में पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। आखिर सात महीने में पुलिस युवती को क्यो वरामद नही पाई। इस मामले में आरोपी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई कराकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाएगा।- सुमित चौहान जिलाध्यक्ष मैनपुरी, विश्व हिंदू परिषद।

वामपंथियो ने कहा लव जिहाद कुछ नहीं तो खुश हो गया मध्यप्रदेश का साबिर अली..  दी छिंदवाड़ा की लडकी को धमकी 'कबूल करो इस्लाम वरना डाल दूंगा तेजाब"

क्या बोले एएसपी मैनपुरी
मामला संज्ञान में नही है। मंगलवार को कुरावली थाने में क्राइम की समीक्षा करेगें। समीक्षा के दौरान पता करेगे आखिर क्या कारण करे जो युवती वरामद नही हो सकी है। युवती को वरामद करने के लिए पुलिस को निर्देशित किया जाएगा।- मधुवन कुमार एएसपी मैनपुरी।

Report By :- PUJA GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मैनपुरी (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309