कोतवाली थाना परिसर में अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए थाना प्रभारी आदिकांत महतो के नेतृत्व में लिया गया शपथ
CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
थोड़े से लाभ के लिये गलत कार्यों में संलिप्त न हों ग्रामीण : आदिकांत महतो, थाना प्रभारी, कोतवाली
पूरा देश आज गणतंत्र दिवस आन बान और शान के साथ मना रहा है वही झारखंड के राजधानी रांची के कोतवाली थाना परिसर में थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने झंडोत्तोलन किया और सलामी दी, झंडा फहराने के बाद आदिकांत महतो ने कोतवाली थाना परिसर में सभी कर्मचारी और पुलिस अधिकारियों को अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए शपथ दिलाया गया, थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने कहा कि कहा कि अफीम की खेती कानूनन अपराध है. इससे समाज को भी नुकसान हो रहा है. आदिकांत ने कहा कि थोड़े से लाभ के लिए गलत कार्यों में संलिप्त न हों. इससे काफी नुकसान होता है. कानून में इसके लिए कड़ी सजा का प्रावधान है
- Advertisement -
अफीम की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान, जनता से जानकारी देने की अपील :- डीजीपी अनुराग गुप्ता
जैसा कि आपको मालूम है कि झारखंड पुलिस अफीम की खेती को लेकर पूरे राज्य भर में बड़ा अभियान चला रही है. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सख्त निर्देश दिये हैं कि अफीम की खेती पर विराम लगाया जाए. जहां भी इस खेती की सूचना मिलती है वहां अभियान चलाकर नष्ट करें. जो भी व्यक्ति इसमें संलिप्त है उसे जेल भेजें.
डीजीपी अनुराग गुप्ता भी कहते हैं कि अवैध अफीम की खेती को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है और जहां-जहां अफीम की खेती की सूचना मिल रही है, वहां- वहां अभियान चलाकर खेती नष्ट की गयी है. पुलिस भी अब राहत की सांस ले रही है कि ग्रामीणों के जरिए भी अफीम की खेती के बारे में सूचना मिल रही है. ग्रामीण मिलकर अफीम के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. अब आम जनता भी यह समझ रही है कि नशा परिवार को नहीं बल्कि पूरे समाज को खोखला कर देती है. इसे देखते हुए ग्रामीण भी जागरूक हो रहे हैं. वन विभाग के पदाधिकारी भी लोगों से अपील कर रहे हैं कि जब भी सूचना मिले तो विभाग को इसकी जानकारी दें.

NATION EXPRESS की अपील
पूरे राज्य भर से जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वह इस ओर इशारा कर रहे हैं कि अफीम की खेती का नेटवर्क दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, तो दूसरी ओर पुलिस इसके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है. जब आम जनता जागरूक होगी तभी इसकी खेती पर भी विराम लगेगा. NATION EXPRESS भी हर एक व्यक्ति से अपील करता है कि जहां भी अफीम की खेती की सूचना मिले तो जानकारी विभाग को अवश्य दें ताकि समाज सुरक्षित रह सके.
क्या है शपथ में
मैं शपथ लेता हूं कि अपनी भूमि के किसी भी अंश पर अफीम की खेती नहीं करूंगा, मैं कभी भी अफीम से संबंधित किसी भी कारोबार में हिस्सा नहीं लूंगा, मैं अफीम की खेती के सभी दुष्प्रभाव जो मानव स्वास्थ्य व पर्यावरण पर पढ़ते हैं के संबंध में रैयतों और ग्रामीणों को जागरूक करूंगा, मैं अफीम की खेती के रोकथाम हेतु कानून के दंडनीय प्रावधानों से ग्रामीणों को अवगत कराऊंगा, मैं अफीम की खेती से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों से अवगत कराऊंगा, मैं अफीम से संबंधित किसी भी कारोबार को रोकने के लिए आजीवन प्रतिबद्ध रहूंगा मैं अफीम से संबंधित कारोबार को रोकने में प्रशासन का भी सहयोग करूंगा
Report By :- KHUSHBOO SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI