Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

नई नवेली दुल्हन सुहागरात से पहले फरार: पति करता रहा इंतजार, 4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से भागी लुटेरी दुल्हन

0 621

NEWS DESK, NATION EXPRESS, मोतिहारी (BIHAR)

मोतिहारी में एक नई नवेली दुल्हन शादी के चंद घंटे बाद ही ससुरालवालों को लूट कर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात का इंतजार कर रहा था। उससे पहले ही दुल्हन 4 लाख के जेवर, 1.50 लाख कैश लेकर बाइक से भाई के साथ फरार हो गई। मामला पकड़ीदयाल थाना स्थित धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी गांव का है। परिवार ने थाना में आवेदन दिया है।

29 Best शादी की फोटोग्राफी ideas | शादी, फोटोग्राफी, दुल्हन

- Advertisement -

दरअसल, हरनाथा गांव के जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार की शादी हिंदू रीति रिवाज से विगत 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी के साथ हुई थी। 10 मई को नई दुल्हन के साथ अपने घर पहुंचा। घर के लोगों ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। नई दुल्हन के आने की खुशी में घर में उत्सवी माहौल था। दुल्हन के साथ उसका भाई और जीजा भी आया था।

एक दिन बाद 11 मई की सुबह दूल्हे ने देखा कि दुल्हन घर में नहीं है। उसके साथ-साथ दुल्हन का भाई और दोस्त भी गायब थे। लोगों ने जब घर में देखा तो 4 लाख के जेवरात भी गायब थे और 1.50 कैश भी गायब थे। दहेज में जो नई बाइक मिली थी वह भी नहीं था। घर वाले परेशान हो कर कई दिन तक ढूंढते रहे। जब अपने स्तर उन्हें नहीं मिली तो अब पुलिस में आवेदन दिया है।

OMG News: एटा में दुल्हन एक और बारात पहुंच गई दो, लड़की ने एक को पहनाई  वरमाला, दूसरे के साथ हुई विदाone goom and two bride unique marriage  function in etah upns –

क्या कहते है थानाध्यक्ष
पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी।

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, मोतिहारी (BIHAR)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309