Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

11 साल की मासूम से 9 लोगों ने किया गैंगरेप, नोंच डाला पीड़िता का हर अंग

0 512

CRIME DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

देश का हर व्यक्ति समाज में हर दिन महिला और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बात जरूर करता है, लेकिन उसी समाज में कुछ ऐसे लोग भी होते हैं और रोजाना दरिंदगी करने के लिए उतारू रहते हैं। यही वजह है कि आए दिन महिलाओं और छोटी बच्चियों को छेड़छाड़, रेप और सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं से गुजरना पड़ता है। हालांकि सरकार और पुलिस प्रशासन इसको रोकने के लिए हर संभव कोशिश करती है, लेकिन कुछ शातिर अपने मंसूबों में कामयाब होते रहते हैं।

अब एक नाबालिग के साथ गैंगरेप होने की वजह से महाराष्ट्र शर्मसार हुआ है। महाराष्ट्र के नागपुर में 11 साल की एक बच्ची के साथ नौ लोगों ने दरिंदगी दिखाई है। नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं उसके साथ यह हैवानियत कई बार हुई है।

- Advertisement -

महाराष्ट्र: प्रेमी ने पहले प्रेमिका का बनाया अश्लील वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर  किया गैंगरेप - Gangrape Minor Girl School Student Police Arrested Lover  Nagpur Maharashtra lclar - AajTak

एक महीने में कई बार नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग के साथ एक महीने में कई बार गैंगरेप हुआ है। इस मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना नागपुर शहर से लगभग 60 किलोमीटर दूर एक कस्बे में हुई। नाबालिग के साथ 19 जून से 15 जुलाई के बीच कई बार गैंगरेप हुआ है। मामले में पुलिस ने प्रेमदास गठीबंधे (38), गोविंदा नाटे (22), रोशन करगांवकर (29), प्रद्युम्न करुतकर (22), गजानन मुर्स्कर (40), सौरभ उर्फ करण रिठे (22), निखिल उर्फ पिंकू नरूले (24) राकेश महाकालकर (24) और नितेश फुकत (30) को आरोपी के रूप में पहचान कर गिरफ्तार किया है।

एक आरोपी हर वक्त रहता था नाबालिग के पास

पुलिस ने बताया है कि पीड़िता के माता-पिता मजदूर हैं। आरोपी रोशन करगांवकर नाबालिग के साथ हर वक्त रहता था। मामले में पीड़ित नाबालिग के माता-पिता ने जानकारी देते हुए कहा है कि 19 जून को करगांवकर लड़की के पास गया और उसे अपने साथ ले गया। जहां उसने और उसके दोस्त नितेश फुकत ने नाबालिग का रेप किया। इसके बाद बाकी आरोपियों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी), 376 (2) (एक ही महिला से बार-बार रेप), 506 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Report By :- SONALI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, महाराष्ट्र

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309