Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

लड़की का शव लेकर 500 मीटर भागे पुलिसकर्मी, पीछे-पीछे दौड़ती रही माँ, खेत में न्यूड हालत में मिला शव, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका

0 436

CRIME DESK, NATION EXPRESS, औरैया (UTTAR PARDESH)

औरैया के 17 साल की किशोरी का शव खेत में नग्न हालत में मिला। वह सुबह 8 बजे खेत में गई थी। तभी यह घटना हुई। शव लड़की के घर से 500 मीटर की दूरी पर मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। पिता ने गैंगरेप के बाद बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैवानियत की पुष्टि नहीं हुई है। एक आंख पर सूजन और होंठ में दांत के निशान मिले हैं। गला दबाने यानी दम घुटने से मौत की बात पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आई है। लड़की की न्यूड लाश मिलने की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा होने लगी।

मां पीछे-पीछे दौड़ती रही, न्यूड मिला था शव; पिता का आरोप- गैंगरेप के बाद हत्या की | UP Minor Murder Mystery; Father's Allegations of Gangrape In Auraiya | UP News - Dainik Bhaskar

- Advertisement -

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने तुरंत शव को बैग में पैक किया। इसके बाद वहां से लेकर भागने लगे। इस दौरान लड़की की मां पीछे-पीछे दौड़ लगाती रही। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। करीब 500 मीटर के बाद पुलिस ने शव को गाड़ी में रखा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हालांकि, शव लेकर भागने की बात को SP चारु निगम ने खंडन किया है। उन्होंने कहा, “खेत में शव मिला था, गाड़ी वहां से 500 मीटर दूर थी। ऐसे में पुलिसकर्मी शव को लेकर गाड़ी तक लाए थे।”

यह क्राइम सीन है। यहीं पर लड़की की गला दबाकर हत्या की गई।

घर से खेत गई थी किशोरी, तलाश की तो शव मिला
पीड़िता दिबियापुर के एक गांव में माता-पिता के साथ रहती थी। बड़ी दो बहन की शादी हो चुकी है। भाई परिवार के साथ सूरत, गुजरात में रहता है। सोमवार सुबह करीब 8 बजे गांव के बाहर खेतों में गई थी। उसी दौरान उसका पिता अपने खेतों पर काम करने चला गया। जब वह खेतों से घर लौटा तो बेटी नहीं थी। इस पर तलाश शुरू हई तो घर से करीब 5 सौ मीटर दूरी पर स्थित एक बाजरे के खेत में किशोरी का शव नग्न हालत में पड़ा था।

गांव में तनाव को देखते हुए रात में भी पुलिस फोर्स तैनात की गई।

मृतका के पिता ने बताया, “जब मैं खेतों से घर लौटा, तो बेटी घर पर नहीं मिली। उसकी तलाश शुरू की, तो पता चला कि वह खेत की तरफ गई थी। उसके बाद घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में शव नग्न मिला। उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। गैंगरेप के बाद उसकी हत्या की गई है।”

घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंचीं SP चारू निगम।

200 मीटर तक घसीटा गया
जिस बाजरे के खेत में शव पड़ा मिला है, वहां आस-पास करीब 200 मीटर तक बाजरा टूटा पड़ा मिला। मिट्टी पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोरी ने मरने से पहले बचने के लिए संघर्ष किया होगा। पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने भी मौके से फैक्ट जुटाए हैं। पुलिस को मौके से चप्पल भी मिली हैं। कुछ दूरी पर चप्पल, अंडर गारमेंट्स के अलावा अन्य कपड़े भी मिले हैं। खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं, जिसमें सर्विलांस और SOG की टीमें भी हैं। IG प्रशांत कुमार ने पिता और मां के अलावा कई ग्रामीणों से अलग-अलग बात की।

IG प्रशांत कुमार ने गांव पहुंचकर पिता और मां के अलावा कई ग्रामीणों से बात की।

सड़क पर ही लगा था दुर्गा पंडाल
IG ने बताया कि फिलहाल पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को देखा नहीं है, लेकिन जो पता चला है उसमें रेप को लेकर अंदरूनी पार्ट में संघर्ष के निशान नहीं आए हैं। जांच हर एंगल पर की जा रही है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र पर गांव के सामने सड़क और दुर्गा पंडाल लगा है। वहां वह हर रोज सुबह शाम आरती में जाती थी। घटनास्थल से 200 मीटर दूरी पर पिता भी खेतों में काम कर रहे थे। किसी ने चीख-पुकार क्यों नहीं सुनी।

Report By :- PAYAL SINHA, CRIME DESK, NATION EXPRESS, औरैया (UTTAR PARDESH)

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309