Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची में आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महामुकाबला: सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, रांची के युवाओं में सर चढ़कर बोल रहा है क्रिकेट का खुमार

0 396

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। रविवार (09 अक्टूबर 2022) को रांची इस ऐतिहासिक मैच का गवाह बनेगा। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर विधि-व्यवस्था ठीक हो इस लेकर आज खास बैठक की गयी है।

Indian Wear Fashion For Independence Day – Beautiful And Patrioticवरिष्ठ अधिकारियों ने की बैठक
बैठक में रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर मौजूद रहे. मैच के दौरान विधि-व्यवस्था कैसी होगी इसे लेकर जरूरी निर्देश दिये गये हैं। जेएससीए स्टेडियम में ब्रीफिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रामवृक्ष महतो, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक, नगर अंशुमान कुमार सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

- Advertisement -

अधिकारियों ने क्रिकेट मैच को लेकर की खास बैठक - Dainik Bhaskarसुरक्षा अधिकारी और आम लोगों से अपील
उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि मैच के दौरान जेएससीए की टीम के साथ प्रशासनिक टीम समन्वय स्थापित कर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अनुशासन, लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था से संबंधित किसी भी मामले में जेएससीए की टीम की तरफ से पहला रिएक्शन होगा, इसके बाद स्थिति अनुसार प्रशासनिक टीम कार्य करेगी।
Independence day celebrated across Punjab, Haryana | Cities News,The Indian  ExpressSSP कौशल किशोर  ने कहा कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी/कर्मी अपने कार्यस्थल पर समय पहुंचे और समन्वय स्थापित करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करें। उन्होंने कहा कि इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी व्यक्ति अनाधिकृत रूप से स्टेडियम में प्रवेश ना करें और ना ही आपत्तिजनक वस्तु अपने साथ ले जाये।

Independence Day Celebrations, ഇൗ സ്വാതന്ത്ര്യ ദിനം ഒാഫീസിൽ സ്പെഷ്യൽ  ആക്കൂ..! - your office attire for independence day - Samayam Malayalamक्या करें
अगर आप मैच देखने आ रहे हैं तो मैच शुरू होने से एक या दो घंटे पहले पहुंचे। टिकट में दिये गये अपने विंग में जाकर कतार में खड़े हो जाएं। पहुंचने से पहले ही अपनी विंग उसके रास्तों की पूरी जानकारी हासिल करें, ताकि आपको कल मैच के दिन परेशानी का सामाना ना करना पड़ा। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट, कार पूलिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसे में कार पार्किंग या भीड़ में कार या मोटरसाइिकल चलाने से बच जायेंगे। अगर आप अपनी गाड़ी लेकर आते हैं, तो बाहर निकलते वक्त आपको भारी जाम मिलेगा हालांकि आप अपनी सुविधा के अनुसार स्टेडियम तक पहुंचने के लिए वाहन का इस्तेमाल कर सकते है। निजी वाहनों के लिए यहां पार्किंग मौजूद है जिसमें कुछ पैसे देकर आप अपनी गाड़ी सुरक्षित खड़ी कर सकते हैं।

क्या ना करें
अपने साथ खाने की कोई चीज लेकर ना जाएं। इसके साथ ही आपको किसी भी तरह ज्वलनशील पदार्थ, खाद्य पदार्थ, बोतल, पटाखा, अस्त्रत्त्-शस्त्रत्त्, ट्रांजिस्टर, आईना, कैमरा, फेंकने वाले सामान, फल, अखबार का बंडल, गुटखा, शराब और खैनी भी ले जाने की अनुमति नहीं है। स्टेडियम के अंदर ही आपको खाने का सामान, पीने के लिए पानी मिलेगा। अगर आपने वीआईपी टिकट खरीदी है, तो इन चीजों की कीमत टिकट के साथ ही ले ली जाती है।

Report By :- NIDHI CHAUHAN, SPORTS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309