SP पल भर में कैसे बन गए बड़ा साहब से अभियुक्त – एसवीयू की रेड में करोड़ों के बेनामी सम्पत्ति मिलते ही सरकार ने कार्रवाई की तेज, IPS होंगे निलंबित
NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR
आईपीएस दयाशंकर व पत्नी के खाते में जमा है 18 लाख 16 हजार ,तलाशी में नगद मिला 4 लाख 48 हजार
63 लाख रूपये की ज्वेलरी जब्त , लग्जरी इनोवा और जीप कम्पास
फ्लैट के साज-सज्जा पर खर्च किया करीब 67 लाख रूपये

एसवीयू टीम के अनुसार आईपीएस दयाशंकर के पूर्णिया स्थित सरकारी आवास से नगद 2 लाख 96 हजार एवं 28 लाख सोने की गहने मिला है। दानापुर के बिस्कूट फैक्ट्री स्थित वीनसम इम्पीयर के फ्लैट संख्या 201 व 203 और दुकान सीएस 01 के तलाशी में नगद 1 लाख 52 हजार और 35 लाख के गहने जब्त किया गया हैं ।
आईपीएस दयाशंकर सिर्फ गहने के ही शौकीन नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ जीते थे। इनके पास दो लग्जरी गाड़ी एक इनोवा एवं एक जीम कम्पास की गाड़ी मिला है। साथ ही फ्लैट के साज-सज्जा में 67 लाख रूपये खर्च के कागजात मिले हैं । दया शंकर पूर्णिया से पहले शेखपुरा के एसपी थे और फस्ट पोस्टिंग एसडीपीओ के रूप में भोजपुर के जगदीशपुर में हुई थी।
बड़ा साहब तो बड़ा साहब, बड़ा बाबू 2009 बैच के और घर में रखे थे घुस की 9 लाख कमाई
अन्य छापेमारी