लोक आस्था का महापर्व छठ आज: सजधज कर तैयार है रांची के घाट, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जारी, श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1600 फोर्स की रहेगी तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी,
NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
रांची : कृत्रिम जलाशय में होगा छठ, 300 पीतल का लोटा छठव्रतियों के बीच बांटा जाएगा
छठ के दिन कब होगा सूर्यास्त और सूर्योदय, देखें समय
जलाशयों में ब्लीचिंग-चूने के छिड़काव से स्किन इंफेक्शन का खतरा, छठ व्रती अर्घ्य देने के बाद इन बातों का रखें ख्याल
घाट से लौटने के बाद शरीर को साफ पानी से धो लें
झारखंड में छठ पूजा के दिन सुबह में छाया रहेगा कोहरा : मौसम विभाग
झारखंड की राजधानी रांची में प्रमुख छठ घाट सज-धज कर तैयार है. रांची के प्रमुख तालाबों जैसे हटनिया तालाब, जेल तालाब, चडरी तालाब, करमटोली तालाब, बटन तालाब समेत बड़ा तालाब छठ महापर्व के लिए तैयार है. आस्था के इस महापर्व में अर्घ्य अर्पित करने के लिए सभी तालाबों की साफ-सफाई हो चुकी है. घाटो पर रौशनी की व्यवस्था की गयी है.
- Advertisement -

छठ महापूजा हटनिया तालाब के संरक्षक दिलीप गोप ने बताया कि नेग, निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व रविवार शाम में डूबते सूर्य को पहला अर्घ दी जाएगी. इसके अगले दिन सोमवार को सुबह में सूर्योदय पर अर्घ्य अर्पित की जायेगी, इसी के साथ छठ का समापन होगा. सभी व्रतियों को सभी प्रकार के पूजन सामग्री देने की व्यवस्था की गई है. सुबह शाम छठव्रतियों के लिए 2-3 घंटे भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है. तालाब औऱ आसपास इलाके को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है. 25 सालों से यहां छठ पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता रहा है.
करमटोली तालाब में पूजन सामग्रियों का होगा वितरण
करमटोली छठ महापर्व एवं सोहराई जतरा समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. किसी प्रकार का पूजा पाठ में परेशानी न हो इसको लेकर कमेटी ने तैयारी पूरी कर ली है. कमेटी के अध्य़क्ष रमन वर्मा औऱ कृष्णा मुंडा ने बताया कि आस्था के साथ साल 2003 से हमलोग छठव्रतियों की सेवा करते आ रहे हैं. पूजा में काम आने वाले जरूरी सामग्री जैसे केला, दूध, नारियल, सेब, संतरा और डम्भा 20 वर्षो से देते आ रहे हैं. इस बार भी दिया जायेगा.

जेल तालाब में होगा ड्रोन का उपयोग
पिछले 15 सालों से जेल तालाब छठ महापर्व पूजा समिति छठव्रतियों की सेवा करती आ रही है. समिति के कर्ताधर्ता का कहना है कि महापर्व में पहले 8-10 लोग प्रमुख रूप से छठव्रतियों की सेवा कर रहे थे लेकिन वर्तमान में 50-60 सदस्य बन गये हैं,जो पूरी श्रद्धा के साथ महापर्व छठ का आयोजन करते आ रहे हैं. निशुल्क पूजा सामग्री भी वितरण किया जायेगा. इस बार निगरानी के लिए ड्रोन,इसके अलावा दो बड़े-बड़े कैमरे, दो एलइडी टीवी की व्यवस्था की गई है. जेल तालाब दूधिया रोशनी से जगमगायेगा. मुख्य द्वार के सामने सूर्य़ भगवान शिव परिवार के साथ स्थापित की जाएगी.
चडरी तालाब में 1001 सूपों का होगा वितरण
चडरी सरना समिति छठ पूजा जतरा महोत्सव के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा ने बताया कि सभी छठ व्रतियों के बीच पूजा करने के लिए 1001 सूप का वितरण किया जाएगा. पूजन सामग्री में फल और श्रद्धालुओं के लिए जागऱण का आयोजन होगा. सूर्य़ भगवान की कृपा से चडरी सरना समिति की ओर से छठ महापर्व भव्य रूप से की जा रही है. कुमोद कुमार वर्मा से गर्व से कहते हैं कि जब श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कान होता है तो उन्हें सुकून मिलता है. छठव्रतियों के बीच महाआरती कराने के लिए बनारस मंडली को मंगाया गया है.
छठ महापर्व में अस्ताचलगामी और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. ऐसे में यह जरूरी है कि सूर्यास्त और सूर्योदय के समय की व्रतियों और श्रद्धालुओं को सही जानकारी हो. इसे लेकर मौसम केंद्र, रांची ने जानकारी दी है. इसके अनुसार जानिये आपके जिले में सूर्यास्त (रविवार) और सूर्योदय (सोमवार) का समय क्या होगा.
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय जारी
तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह में फाग रहेगा. वही दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा. मौसम की बात करें तो शुष्क रहेगा. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय भी जारी कर दिया है, जिससे कि छठ करने वाले व्यक्तियों को सही समय की जानकारी मिल सकेगी.
छठ पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में 1600 फोर्स की रहेगी तैनाती, ड्रोन से होगी निगरानी
30 और 31 अक्टूबर को छठ व्रतियां सूर्य को अर्घ्य देंगी। राजधानी रांची में छठ महापर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभी छठ घाटों की सुरक्षा के मद्देनजर शहर को 6 जोन में बांटा गया है। छठ के दौरान पूरे शहर में 1600 पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी। इसके अलावा सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
ड्रोन से होगी निगरानी
दो ड्रोन कैमरे से शहर के छठ घाटों की निगरानी की जाएगी। साथ ही घाटों पर हादसा से बचाव के लिए रबर ट्यूब और रस्सी से घेराव भी किया गया है। कांके, बड़ा तालाब, बटन तालाब और धुर्वा डैम पर एनडीआरएफ टीम की तैनाती की गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पूरे शहर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए थानों को हाई अलर्ट किया गया है। प्रतिनियुक्त सभी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी को हर घाट का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, थानेदारों को लगातार गश्त लगाने का भी निर्देश दिया गया है। पुलिस और प्रशासन ने शहर के 15 अति संवेदनशील मार्गों को भी चिह्नित किया है।
महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगी तैनात
महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष तौर पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ये मनचलों से भी सख्ती से निबटेंगी। सभी छठ घाटों पर शक्ति कमांडो भी तैनात होंगी। इसके अलावा जिले में योगदान देने वाली नई महिला सब इंस्पेक्टर को भी तैनात किया गया है।

शहर के किस जोन में कौन सा छठ घाट
जोन 1- लाइन टैंक तालाब, जेल तालाब, करमटोली, हातमा और हटनिया तालाब, मधुकम तालाब, देवी मंडप रोड डैम, सरोवर नगर डैम साइड, बड़ा तालाब पूर्वी और पश्चिमी।
जोन 2- कांके डैम का उत्तरी व दक्षिणी छोर और मिशन गली डैम।
जोन 3- यूनिवर्सिटी कॉलोनी बरियातू तालाब, जोड़ा तालाब, न्यू कॉलोनी तालाब, दिव्यायन तालाब, पानी टंकी बूटी तालाब, तिरिल तालाब कोकर।
जोन 4- जगन्नाथपुर तालाब, शहीद मैदान तालाब, धुर्वा डैम, सिंह मोड़ व हेसाग तालाब।
जोन 5- पावर हाउस चुटिया तालाब, बनस तालाब चुटिया, स्वर्णरेखा नदी घाघरा।
जोन 6- मधुकम तालाब, देवी मंडप रोड डैम, सरोवर नगर डैम साइड।
Report By :- ADITI PANDIT / NIDHI GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI