Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

1990 बैच के IPS R S भट्‌टी बने बिहार के नए डीजीपी, शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में प्रमुख योगदान रहा था

0 826

NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना

 बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी (Rajwinder Singh Bhatti) बनाए गए हैं. ये भारतीय पुलिस सेवा के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. रविवार को बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा नए डीजीपी के नाम की अधिसूचना जारी की गई है. पूर्व डीजीपी एसके सिंघल का कार्यकाल कल यानी कि 19 दिसंबर को समाप्त हो रहा है जिसके बाद राजविंदर सिंह भट्टी को सूबे का नया डीजीपी बनाया गया है. भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे.

Bihar New DGP IPS officer Rajwinder Singh Bhatti appointed as new DGP of Bihar Bihar New DGP: राजविंदर सिंह भट्टी बनाए गए बिहार के नए डीजीपी, एसके सिंघल के बाद अब संभालेंगे कमानगृह विभाग ने जारी की है अधिसूचना

- Advertisement -

बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी नए अधिसूचना में लिखा गया है कि “राजविंदर सिंह भट्टी 1990 सम्प्रति केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के अंतर्गत अपर महानिदेशक पूर्वी कमांड सुरक्षा सीमा बल के पद पर पदस्थापित को वर्तमान पुलिस महानिदेशक बिहार संजीव कुमार सिंघल 1988 को अनुमान्य कार्यकाल (19 दिसंबर 2022) की समाप्ति के फलस्वरूप पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना के रिक्त हो रहे पद पर अगले आदेश तक के लिए पदस्थापित किया जाता है”. बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. उनका कैडर बिहार में रहा है. उन्होंने शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में भी अहम भूमिका निभाई थी. उनके डीजीपी बनने से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होने की उम्मीद है.

रेस में थे कई अन्य नाम

बता दें कि पिछले काफी समय से डीजीपी की रेस के लिए कई नामों की चर्चा थी. इसमें 1989 बैच के आईपीएस और डीजी प्रशिक्षण आलोक राज, 1990 बैच के आईपीएस एवं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए आरएस भट्टी और 1990 बैच की आईपीएस और डीजी अग्निमशन एवं होमगार्ड सेवाएं शोभा ओहटकर का नाम चल रहा था. कयास लगाए जा रहे थे कि आलोक राज को बिहार के डीजीपी का प्रभार मिल सकता है. हालांकि रेस में 1988 बैच के आईपीएस मनमोहन सिंह का भी नाम शामिल हुआ था. अब रविवार को अगले आदेश तक के लिए आरएस भट्टी को बिहार के नए डीजीपी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है. कल 19 दिसंबर को एस के सिंघल का कार्यकाल पूरा होने के बाद बिहार महानिदेशक की कमान आरएस भट्टी ही संभालेंगे.

Report By :- NEHA PANDEY, NEWS DESK, NATION EXPRESS, पटना

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309