न अतीक अहमद पहुंचा न शाइस्ता : कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दादा-दादी के बगल दफनाया गया असद, जनाजे में नहीं पहुंच पाया अतीक, नाना-मौसा ने निभाए रिवाज
NEWS DESK, NATION EXPRESS, प्रयागराज
अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम का गुरुवार की दोपहर यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया. एसटीएफ की झांसी के पारीछा डैम के पास असद और गुलाम से मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों मारे गए. उमेश पाल मर्डर केस में ही दोनों वांछित अपराधी थे, जिनके ऊपर यूपी पुलिस ने 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था.
माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद का शव कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया है. उसका शव शनिवार की सुबह ही उसके परिजन झांसी से लेकर प्रयागराज पहुंचे थे. असद के साथ ही शूटर गुलाम का भी शव प्रयागराज लाया गया. दोनों के शव उनके घर ले जाने के बजाय सीधे कब्रिस्तान ले जाया गया. जहां असद के शव को उसके दादा फिरोज के बगल में दफनाया गया.
- Advertisement -

हमने नहलाने, कफन का इंतज़ाम कर लिया है। हम उसको नहलाने के बाद उसको कब्रिस्तान ले जाएंगे जहां उसे सुपुर्द-ए-ख़ाक करेंगे… उनकी मां यहां नहीं है तो वह मजबूरी है। उनके दिल से पूछना चाहिए (क्या यह सही है)। हमने असद को बहुत प्यार से पाला था: असद के नाना हामिद अली, प्रयागराज https://t.co/dUrEDwqmnm pic.twitter.com/TRlPsBxkGQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2023
बड़ी बात यह रही कि असद के दफन के वक्त ना तो उसके पिता अतीक अहमद पहुंचा और ना ही चाचा अशरफ. जबकि दोनों इस समय प्रयागराज में ही पुलिस के कस्टडी रिमांड पर हैं. दोनों ने दफन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोर्ट में अर्जी भी लगाई थी. वहीं थोड़ी देर पहले तक दावा किया जा रहा है कि बेटे के दफन के वक्त शाइस्ता परवीन आ सकती है. इसके लिए पुलिस ने पूरे सुरक्षा इंतजाम भी किए थे. लेकिन अंतिम वक्त तो उसकी भी कोई खबर नहीं मिली है.

अतीक के बेटे असद को पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफना दिया गया है. असद के सुपुर्द-ए-खाक में पुलिस ने असद के 35 करीबी रिश्तेदारों को शामिल होने दिया, जिनमें नाना और मौसा शामिल हैं. असद की मां शाइस्ता परवीन भी उसे देखने नहीं पहुंच पाई और अतीक ने भी असद के जनाजे में शामिल होने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी और उस पर आज ही सुनवाई होनी थी.
#WATCH | Uttar Pradesh: Mortal remains of Mafia-turned-politician Atiq Ahmed's son Asad brought to Prayagraj's Kasari Masari graveyard, where his last rites will be performed.
Asad and his aide Ghulam were killed in an encounter on April 12 by UP STF. pic.twitter.com/2d2mEsFQyi
— ANI (@ANI) April 15, 2023
वहीं एनकाउंटर में ढेर हुए दूसरे अपराधी गुलाम के शव को प्रयागराज के मेहदौरी कब्रिस्तान में ले जाया गया है. यहां पर गुलाम का अंतिम संस्कार किया जाएगा. यहां भी कब्रिस्तान के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है.
Report By :- AFSHA ANJUM, NEWS DESK, NATION EXPRESS, प्रयागराज