Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

Atiq Ahmed Shot Dead: आखिर अतीक-अशरफ के हत्यारों पर पुलिस ने क्यों नहीं चलाई गोली?

0 541

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Atiq Ahmed Shot Dead: अतीक अहमद की 15 अप्रैल की रात को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. दोनों भाइयों को पुलिस की मौजूदगी में कैमरे के सामने गोली.

Atiq Ahmed Shot Dead: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में 15 अप्रैल की रात हत्या कर दी गई. इसके बाद से यूपी पुलिस पर कई सवाल उठ रहे हैं. इनमें एक सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस ने गोली क्यों नहीं चलाई. चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं. 

- Advertisement -

दरअसल, मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे तीन युवकों ने अतीक और अशरफ अहमद पर अचानक गोलीबारी कर दी थी. उनमें से एक ने पहली गोली अतीक की बाईं कनपटी में दागी, जबकि दूसरे ने अशरफ को गोली मारी. महज 22 सेकंड तक गोली चली और दोनों का खेल खत्म हो चुका था. दोनों की हत्या उस वक्त की गई जब जब प्रयागराज के कॉल्विन हॉस्पिटल से पुलिस दोनों का रूटीन हेल्थ चेकअप करा कर लौट रही थी. 

Video: Moment When Gangster Atiq Ahmed Was Shot Dead At Close Range

अचानक हुई थी फायरिंग 

जब इस मसले को लेकर एक पुलिसकर्मी से पूछा गया कि आखिर पुलिस ने इन लोगों पर गोली क्यों नहीं चलाई? एक पुलिसकर्मी ने कहा कि पुलिस को रिएक्ट करने का समय ही नहीं मिला. जब तक समझ पाते कि अचानक क्या हुआ तक तक फायरिंग रुक गई थी. हालांकि, गोलीबारी रुकते ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया था. 

गोली न चलाने की बताई वजह

Atiq: Crime and Politics: How Atiq Ahmed's two worlds often collided |  India News - Times of India

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी एके जैन ने बताया कि सबकुछ इतनी जल्दी हो गया कि पुलिस को समय ही नहीं मिल पाया. पुलिस फैसला नहीं कर पाई कि उन्हें क्या करना है. वहीं, एक और आईपीएस अधिकारी ने कहा कि अगर पुलिस तीनों हत्यारों पर गोली चला देती तो हत्याओं के पीछे की साजिश का पता नहीं चल पाता. पुलिस के पास और कोई रास्ता नहीं था. 

Report By :- ANUJA AWASTHI, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309