Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कल झारखंड बंद : बंद के मद्देनजर 11वीं की परीक्षा स्थगित, अलर्ट मोड पर रांची पुलिस

0 1,251

CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

बेरोजगारी और नियोजन नीति के मुद्दे पर हेमंत सरकार के विरोध में बेरोजगार युवाओं 19 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान किया है। जिसको देखते हुए सोमवार को झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) ने 19 अप्रैल को होने वाली इंटर की दोनों पाली की परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है।  इस अधिसूचना के तहत 19 अप्रैल को होने वाली परीक्षा अब 20 अप्रैल को 20 अप्रैल को दो पालियों में होगी।

झारखंड बंद: रांची में थमे ट्रेन व बसों के पहिए, भाकपा माले ने 'अग्निपथ'  योजना' की वापसी की मांग उठाई | झारखंड बंद: रांची में थमे ट्रेन व बसों के ...

- Advertisement -

पाली में प्रथम पाली सुबह 10.45 से दोपहर 1 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 3.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जय की ओर से सभी परीक्षा केंद्र प्रभारियों को कहा गया है कि इस संबंध में 18 अप्रैल को होने वाली परीक्षा के दौरान छात्रों को सूचित करें। ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। 18 अप्रैल को शाम 5 बजे राज्यभर के सभी प्रखंड और जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। वहीं, 19 अप्रैल को झारखंड बंद किया जाएगा। बंद के दौरान आकस्मिक मेडिकल सेवा को अलग रखा गया है।

Report By :- SHIVANI SHARMA, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309