गिरिडीह जेल अधीक्षक का काला कारनामा : दोस्त की बेटी के साथ किया कांड, चुप रहने के लिए दिया 500 का नोट,
CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची
नाबालिग से छेड़खानी मामले में जेल अधीक्षक गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
तुपुदाना ओपी इलाके में गिरिडीह के कारा अधीक्षक राजमोहन राजन पर 13 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है. बच्ची जेल अधीक्षक के दोस्त के बेटी है जिस पर उन्होंनें बुरी नजर डाली. हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद जेल अधीक्षक राजमोहन राजन को तुपुदाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. वहीं जेल अधीक्षक की इस करतूत से इलाके के लोग आक्रोशित हैं.
- Advertisement -
मिली जानकारी के मुताबिक जेल अधीक्षक ने तुपुदाना ओपी इलाके में एक फ्लैट ले रखा है. पीड़िता के पिता जेल अधीक्षक के दोस्त हैं. जिस कारण पीड़िता के घर जेल अधीक्षक राजमोहन राजन का आना जाना है. इसी आड़ में जेल अधीक्षक शुक्रवार की रात अपने दोस्त के घर गए. लेकिन, उनके दोस्त ड्यूटी पर थे. पीड़िता घर में अकेली थी, जिसका फायदा उठाते हुए जेल अधीक्षक बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगे.
हालांकि, बच्ची के द्वारा इसका विरोध किए जाने पर जेल अधीक्षक ने पीड़ित को 500₹ का नोट दिया और किसी से कुछ भी न कहने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया. जिसके बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को इसकी जानकारी दी. जिसके बाद पड़ोस की महिला द्वारा पीड़िता के पिता को जानकारी दी गई.
इसके बाद पिता के द्वारा तुपुदाना ओपी में इस बाबत शिकायत की गई. तुपुदाना ओपी के द्वारा जेल अधीक्षक को हिरासत मे लिया गया है. वहीं मामले की जांच की जा रही है. घटना को लेकर लोगों मे भी आक्रोश है. उनका कहना है कि अब लोग अपने दोस्त पर भी भरोसा नहीं कर सकते क्योंकि इस तरह की घटना से दोस्तो पर से भी भरोसा उठ गया है.
Report By :- SHILPI CHOUDHRY, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची