अनगड़ा:- थाना क्षेत्र स्थित हेसल जरा बाहया में गुरुवार को 7 वर्षीय एक बच्चे का शव गड्ढ़े से बरामद किया गया। बच्चा बुधवार की शाम से अपने घर से गायब था। शव पर एक भी कपड़ा नहीं था। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर गड्ढ़े में फेंकने की आशंका जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्चे की हत्या किसने और क्यों की।
बच्चे की पहचान दयाकर मुंडा के बेटे मोनू मुंडा के रूप में की गई। बच्चा अपने नाना डोमन मुंडा व नानी बुधनी देवी के साथ हेसल जारा बाहेया में रहता था। बुधवार की शाम से बच्चा घर से गायब था। उसके नाना-नानी ने इसकी सूचना बच्चे के माता-पिता को दी।
रात से ही सभी परिजन बच्चे को ढूंढ़ रहे थे पर उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह घर से करीब 1 किलोमीटर दूर गैस पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढ़े से बच्चे की लाश बरामद की गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है।
Report By:- SHADAB KHAN, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI