Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

सऊदी अरब में आज धूम-धाम से मनाई जा रही है ईद, भारत में शनिवार 22 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

0 389

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

भारत में रमजान के पाक महीने का सवाब ईद की खुशियों के साथ ही दोगुना होता है. भारत में भी गुरुवार (20 अप्रैल) शाम को ही ईद मुबारक मनाए जाने की तस्वीर साफ हो गई है. दरअसल यूएई में ईद का चांद नजर आ गया है. वहां शुक्रवार 21 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी. दरअसल अरब देशों में ईद का चांद देखने के एहतिमाम में चांद नजर आने के साथ साफ हो गया था कि भारत में ईद अरब और खाड़ी देशों के ईद मनाने के दूसरे दिन यानी 22 अप्रैल शनिवार को मनाई जाएगी.भारत में ईद अरब देशों के एक दिन बाद होती है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं है.

Eid-Ul-Fitr 2023 Date

- Advertisement -

भारत में वैसे भी शुक्रवार को ईद नहीं हो सकती थी, क्योंकि इस दिन भारत में 29वां रोजा है और ईद 29 या 30 रोज़े पूरे करने के बाद ही मनाई जा सकती है. खैर अब भारत में ईद का दिल खुश कर देने और अल्लाह को शुक्राना करने का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा. इसके साथ ही देश के कोने-कोने में ईद की खरीदारी के लिए लोग बाजारों में उमड़ पड़े हैं.

ईद की खरीदारी के लिए उमड़े लोग

रमदान के पाक महीने में सब्र और शिद्दत के साथ रोजा पूरे होने के बाद खुशियों और पाकीजगी से भरे त्योहार ईद अल फितर 2023 मनाने का जोश देख के हर एक कोने में दिखने लगा है. बाजारों में सेवइयां, मिठाईयों, नए कपड़ों और उपहारों को खरीदने के लिए लोगों की भीड़ है.

Eid 2016 images: Muslims across the world celebrate Eid ul Fitr today | Metro News

हैदराबाद हो या फिर मौसम की मिजाज से बारिश और बर्फ से जूझता जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर हो. सभी जगह लोग जोश से खरीदारी कर रहे हैं. ईद मिलने-मिलाने गिले शिकवे मिटाकर दुनिया की हिफाजती और भाईचारे को बढ़ावा देने का त्योहार हैं. इस बार मीठी ईद है और सेवइयां की मिठास और खुशबू अभी से दिलों में मिठास घोलने लगी है.

India's lower house approves bill calling end to practice of instant divorce for Muslims - World - DAWN.COM

भारत में रमजान के पाक महीने की शुरुआत शुक्रवार 24 मार्च (जुमा) से हुई थी.  इस्लामी कैलेंडर में रमजान नौवां महीना होता है. इस महीने में रोजे के दौरान पानी भी नहीं पिया जाता, लेकिन ईद का उत्साह ये पाक और मुश्किल दौर भी खुशी से गुजार देने का जोश देता है.

पाकिस्तान में नहीं दिखा चांद:

बात अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की करें तो वहां ईद का चांद नजर नहीं आया है. हालांकि रमजान का चांद वहां अरब देशों के साथ नजर आया था. पाकिस्तान की चांद कमेटी ने ऐलान किया है कि शव्वाल का चांद नजर आया. चांद कमेटी के चेयरमैन मौलाना अब्दुल खबीर आजाद के मुताबिक पूरे पाकिस्तान से चांद दिखने का कोई सबूत नहीं मिला है, इसलिए पहली शव्वाल 22 अप्रैल को होगी. रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, जोनल और डिस्ट्रिक्ट मून साइटिंग कमेटियों की बैठक संबंधित मुख्यालयों में हुई, लेकिन कहीं से भी चांद दिखने का कोई सबूत नहीं मिला.

Eid 2021 Moon Sighting Time: बादलों के बीच छुपा है चांद, देखने का ये तरीका आजमाएं... आज दिखेगा ईद का चांद - Eid 2021 Moon Sighting Time in India: Ramzan Date in

भारत में ईद कब है?

भारत की बात करें तो पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि यहां शनिवार यानी 22 अप्रैल को ईद उल फित्र का त्योहार मनाया जाएगा और शुक्रवार की शाम यानी 29 रोजे मुकम्मल होने के बाद शव्वाल का चांद नजर आएगा. ऐसे में सऊदी अरब की तरफ चांद दिखने की खबर आने के बाद भारत में शुक्रवार को चांद नजर आने की उम्मीदें और पुख्ता हो गईं.

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309