Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अपने होने वाले समधी को ही द‍िल दे बैठी महिला : पत‍ि को छोड़कर समधी के साथ हुई फरार… बोली-अब इन्हीं के साथ रहूंगी

0 1,923

NEWS DESK, NATION EXPRESS, शाहजहांपुर

HIGHLIGHTS

बेटी की तय की शादी, समधी के साथ भाग गई महिला

कांट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हैं महिला, थाने में चल रही पंचायत

पति व बच्चे मनाने की कोशिश करते रहे

यूपी के शाहजहांपुर में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।दरअसल, यहां एक मह‍िला अपने होने वाले समधी को ही द‍िल दे बैठी। प्‍यार इस कदर परवान चढ़ क‍ि मह‍िला अपने पत‍ि और बच्चों को छोड़कर समधी के साथ ही भाग गई। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया, लेकिन महिला प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी है। विवाद का निस्तारण कराने के लिए थाने में पंचायत चल रही है।

- Advertisement -

40 साल की उम्र में 20 साल की लड़की से की शादी, पति होने लगा बूढ़ा तो दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी दो बच्चों की मां - Marries a 20 year

बेटी की शादी तय होने के बाद ऐसे बढ़ी नजदीक‍ियां 

कांट क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कलान क्षेत्र में अपनी बेटी की शादी तय की थी। शादी तय होने के बाद दोनों के स्वजन का एक-दूसरे के यहां आना-जाना शुरू हो गया। महिला की अपने समधी के छोटे भाई से नजदीकियां बढ़ गई। 10 दिन पहले दोनों भाग गए। 

ajab-gajab : पति को दूसरी महिला के पास भेजती थी पत्नी, बोली-'ऐसा करने से मेरे पति को खुशी मिलती है'

प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी मह‍िला

कांट पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। मंगलवार दोपहर में दोनों के स्वजन को थाने बुलाया गया, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी है। पति व बच्चे उसे मनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस मामले में एसओ जयशंकर सिंह ने बताया कि दोनों के स्वजन के बीच वार्ता चल रही है।

Report By :- SONAM GUPTA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, शाहजहांपुर

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309