Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

शिक्षक दिवस के अवसर पर पासवा ने 5000 से अधिक शिक्षकों को किया सम्मानित : राज्य के सबसे बड़े शिक्षक सम्मान समारोह में ए एस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मसीहुद्दीन खान को भी किया गया सम्मानित

0 507

EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

HIGHLIGHTS : 

5 हजार से अधिक शिक्षकों को सम्मानित कर एक बार फिर पासवा ने कीर्तिमान स्थापित किया

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो, झारखंड के वित्त मंत्री डॉक्टर रामेश्वर उरांव रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा, DAV के पूर्व निदेशक एल.आर.सैनी की उपस्थिति ने समारोह को और गरिमामय बनाया

शिक्षित समाज के निर्माण के लिए शिक्षकों का सम्मान आवश्यक: श्री रविंद्र नाथ महतो झारखंड विधानसभा अध्यक्ष

शिक्षक ही हैं आदर्श समाज के शिल्पकार: डा रामेश्वर उरांव

झारखंड की शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने में निजी विद्यालयों की शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण; निजी विद्यालयों के साथ संवेदनशील हो सरकार: आलोक कुमार दूबे प्रदेश, अध्यक्ष, पासवा

बच्चों को मोबाइल से दूर और पुस्तकों से जोड़ने की आवश्यकता: श्री अजीत कुमार सिन्हा कुलपति रांची विश्वविद्यालय

मूल्य आधारित शिक्षा ही समाज के लिए आवश्यक: डा एल आर सैनी

प्राइवेट स्कूल्स एण्ड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में 11वा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन आज रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार, मोराबादी रांची में किया गया, राज्य में शिक्षकों के लिए आयोजित राज्य के सबसे बड़े शिक्षक सम्मान समारोह में झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 5000 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा द्वारा आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, राज्य के वित्त एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव,रांची विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अजीत कुमार सिन्हा, डीएवी मैनेजिंग कमेटी के पूर्व निदेशक श्री एलआर सैनी,पासवा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे, राष्ट्रपति पुरस्कार अवार्ड से सम्मानित सुश्री फलक फातिमा, पासवा के प्रदेश महासचिव श्री नीरज कुमार,संजय प्रसाद, महानगर अध्यक्ष डॉ सुषमा केरकेट्टा, राशिद अंसारी, अल्ताफ अंसारी सहित पासवा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी गण सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का उद्घघाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र नाथ महतो, झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतिथियों ने पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवम दीप प्रज्वलित कर किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार महतो ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान होना चाहिए, समाज जो आगे बढ़ रहा है या बढ़ता है उसमें शिक्षकों का योगदान होता है। अच्छे शिक्षकों के शिक्षा की वजह से ही बेहतर और शिक्षित समाज का निर्माण होता है,शिक्षक तो बड़े-बड़े काम किए हैं,साम्राज्य की स्थापना की है,देश का पहला साम्राज्य शिक्षक चाणक्य के कारण ही बना था । भगवान बुद्ध को भी शिक्षक कहा जाएगा।ऐसा पहल की सराहना होनी चाहिए और प्रतिवर्ष शिक्षकों को सम्मान मिलना चाहिए ।

शिक्षकों के योगदान को किया याद 

वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने इस अवसर पर व्यक्ति के जीवन में शिक्षक के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज कोई भी व्यक्ति समाज के जिस पद पर भी पहुंचा है निश्चित रूप से उसमें उन शिक्षकों का ही योगदान है। अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण को सुनाते हुए उन्होंने कहा कि वह खुद अपने प्राइमरी कक्षा से उच्च कक्षा तक की पढ़ाई में शिक्षकों के योगदान को नहीं भूल सकते। पासवा के प्रदेश अध्यक्ष  आलोक कुमार दूबे ने कहा कि 2011 में पासवा की  स्थापना हुई थी। तभी से संगठन द्वारा शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। इसके माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को पासवा सम्मानित करती है। उन्होंने निजी विद्यालयों को आरटीई की कठिन शर्तों से हो रही परेशानियों पर चर्चा की। कहा कि निजी विद्यालय झारखंड में ग्रामीण शिक्षण व्यवस्था की रीढ़ हैं। यह बहुत ही सीमित संसाधन में शिक्षा प्रदान करते हैं, इन पर कठिन शर्तों की बजाय इनका उत्साह वर्धन होना चाहिये। 

बच्चों को किताब से जोड़ने की वकालत 

रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत सिन्हा ने छात्रों में रीडिंग हैबिट पर बल देने पर बात की। उन्होंने कहा की बदलती परिस्थिति में बच्चों को किताब से जोड़ने की आवश्यकता है। मौके पर 200 प्रिंसिपल एवं डायरेक्टर को भी एक मंच पर सम्मानित किया गया। झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 5000 से अधिक निजी विद्यालयों के शिक्षकों को सीमित संसाधन में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए मोमेंटो, सर्टिफिकेट एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। रांची के मौलाना आजाद कॉलोनी में स्थित ए एस पब्लिक स्कूल के प्राचार्य मसीहुद्दीन खान को भी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य के लिए पासवा के अध्यक्ष आलोक दुबे ने सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया, समारोह को संबोधित करने वालों में डीएवी मैनेजिंग कमेटी के निदेशक श्री एलआर सैनी, फलक फातिमा, डॉ सुषमा केरकेट्टा, मोहम्मद रशीद अंसारी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन पासवा वोलेंटियर्स मनीष पाठक, प्रियम सिन्हा एवं नंदिनी चन्द्रा ने किया। यह कार्यक्रम शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया था। 

आयोजन में इनका रहा योगदान 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चतरा से नीरज सहाय, हजारीबाग से बिपीन कुमार, प्रवीण प्रकाश, ज्ञानेश्वर दयाल, बोकारो विद्या गौतम, लोहरदगा मजीद आलम, बच्चन पाण्डेय, आदित्य गुप्ता, रघुवीर राम, धनबाद से मो जिन्ना, संजय कुमार, राशिद अंसारी, अमीन अंसारी, मजीद अंसारी, फलक फातिमा, मेहूल दुबे, चारुबाला, अनिकेत कुमार, शुभम कुमार, अभाष कुमार, माणिक पाठक, मनीष पाठक, पीयूष कुमार, आशुतोष भारती, संजय तिर्की, प्रियम सिन्हा, विशाल कुमार, ऋषि कुमार, अजहर आलम, फिजा नसीम, नेहा सिंह, हीतेष कुमार, राकेश प्रजापति, काजल कुमारी, अनुष्का कुमारी, श्रुति कुमारी, आसमां परवीन,जेमसा के पदाधिकारी सैयद अंसारुल्लाह, महताब अंसारी, उस्मान, मो अर्श की भूमिका सराहनीय रही।

Report By :- KHUSHBOO SHARMA, EDUCATION DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309