Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

मुसलमानों पर विवादित टिप्पणी !! चोरी, डकैती, रेप और लूटपाट में नंबर-1 हैं मुसलमान और शिक्षा मे ज़ीरो

0 479

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

चोरी, डकैती, रेप, लूट.. सभी अपराधों में नंबर-1 हैं। हम जेल जाने में भी नंबर-1 हैं : बदरुद्दीन अजमल के इस बयान की खूब आलोचना हो रही है

ऑल इंडिया यूनाइटेड फ्रंट (AIUDF) के चीफ बदरुद्दीन अजमल ने मुसलमानों के खिलाफ बयान दिया है. उन्होंने कहा कि मुसलमान चोरी, डकैती, रेप और लूटपाट जैसे अपराध करने और जेल जाने में नंबर वन पर हैं. बदरुद्दीन के इस बयान पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताई है. उनके इस बायन पर विरोध होने के बावजूद बदरुद्दीन इस पर टिके हुए हैं. उन्होंने कहा कि मैंने जो बयान दिया है उसमें कुछ भी गलत नहीं है.  मुसलमानों पर टिप्पणी करते हुए एआईयूडीएफ चीफ ने कहा कि क्राइम रेट में मुसलमानों के ज्यादा शामिल होने का कारण शिक्षा में होने वाली कमी है. बदरुद्दीन अजमल परफ्यूम्स के कारोबारी हैं और AIUDF के चीफ हैं. असम में रहने वाले मुसलमानों के बीच वह काफी प्रचलित हैं. राजनीति में भी वह अच्छी पकड़ रखते हैं. मौजूदा समय में असम की 126 सीटों वाली विधानसभा में AIUDF के 15 विधायकों का कब्जा है.

- Advertisement -

इस्लामी देशों में कम जबकि गैर-इस्लामी देशों में अंधाधुंध बढ़ रही मुस्लिम  जनसंख्या

मुसलमानों में शिक्षा की कमी

असम के गोलपारा जिले में एक एलुमिनाई मीट में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में मैंने मुसलमानों में शिक्षा की कमी देखी है. शिक्षा पर जोर देते और समुदाय में इसके प्रति जागरुकता न होने पर उन्होंने दुख जताया. बदरुद्दीन ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा बहुत महत्व रखता है पर हमारे बच्चे अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पाते. यही कारण है कि क्राइम रेट बढ़ते जा रहे हैं. लड़कियों की सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने अहम टिप्पणी की. बदरुद्दीन ने कहा कि लड़कों को लड़कियों के लिए अच्छी सोच रखनी चाहिए. जो औरत को देखते ही उत्तेजित हो जाते हैं उन्हें बता दें कि इस्लाम में इन व्यवहारों को अच्छा नहीं माना गया है. जैसी सोच अपने घर में रह रही औरतों के लिए रखते हैं वैसी ही सोच उन्हें दुसरों के लिए भी रखनी चाहिए.

नज़रिया: 'अफ़सोस है कि इस्लाम महिला विरोधी जान पड़ता है' - BBC News हिंदी

सरकार को दिया जाता है दोष

अजमल के अनुसार मुसलमानों के विकास में रोक की बड़ी वजह साक्षरता दर में कमी है. लेकिन इसका पूरा दोष सरकार को दे दिया जाता है. सरकार द्वारा हमारे अल्पसंख्यक क्षेत्र में से डॉक्टर या इंजिनियर मांगे जाने पर हम उन्हें कुछ भी नहीं दे सकते हैं पर समुदाय अपनी शिक्षा में कमी का दोष सरकार पर डाल देती है .

महिलाओं का सम्मान करें लड़के

बदरुद्दीन अजमल ने कहा, कई लड़के महिलाओं को देखकर गलत व्यवहार करने लग जाते हैं, उनके लिए मेरा एक ही संदेश है कि हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उनको याद रखना चाहिए कि उनके परिवार में महिलाएं भी हैं, अगर वे अपनी मां बहनों के बारे में सोचेंगे तो उनके मन में कभी भी गलत व्यवहार नहीं आएगा। उन्होंने आगे कहा, दरअसल हम अपनी कमियों को सरकार के मत्थे मढ़ने की कोशिश करते हैं, हम अपने अंदर झांकते ही नहीं इसलिए हमारे समाज में समस्याएं घटने की जगह बढ़ती जा रही हैं।

 

मुसलमानों में बेरोज़गारी की क्या हैं वज़हें - BBC News हिंदी

मैंने पढ़ाई का महत्व समझाने के लिए ऐसा कहा- अजमल

मामला बढ़ता देख अजमल ने सफाई देते हुए कहा कि ‘मैंने दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय में शिक्षा की कमी देखी है। मुझे दुख होता है कि हमारे बच्चे पढ़ते नहीं है। वो हायर एजुकेशन के लिए नहीं जाते हैं, यहां तक कि मैट्रिक की पढ़ाई भी नहीं करते। मैंने पढ़ाई का महत्व समझाने के लिए ऐसा कहा था। बदरुद्दीन ने 20 अक्टूबर को असम के गोलापारा जिले में कॉलेज की एल्यूमनाई में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों में शिक्षा के अभाव पर चिंता जताई थी। उन्होंने मुस्लिमों में अशिक्षा को सीधे बढ़ते अपराधों से जोड़ दिया था।

साक्षरता बड़ी समस्या- अजमल

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख और सांसद अजमल ने कहा, “कम साक्षरता दर मुस्लिम समुदाय के विकास की कमी का एक बड़ा कारण है। अक्सर दोष सरकार पर मढ़ दिया जाता है। लेकिन साक्षरता को लेकर बड़ी समस्या है। वे पढ़े-लिखे नहीं हैं। शिक्षा के मामले में हम सिर्फ सरकार को दोष देते हैं, लेकिन अगर वे हमारे अल्पसंख्यक इलाके से डॉक्टर और इंजीनियर मांगते हैं तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम उन्हें नहीं दे सकते हैं। हमें इसे बढ़ाना चाहिए। हमारे युवाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं है। शिक्षा की कमी के कारण ही सभी बुराइयां व्याप्त हैं।”

Report By :- ANUJA AWASTHI, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309