Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

साहेबगंज DC रामनिवास यादव और हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पूछताछ हो सकते हैं गिरफ्तार, ED पूछताछ के बाद कर सकती है गिरफ्तार

0 472

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

झारखंड सीएम के प्रेस सलाहकार..साहेबगंज डीसी को ईडी का समन:11 जनवरी को डीसी..16 जनवरी को पिंटू से होगी पूछताछ, हो सकते हैं गिरफ्तार

ईडी ने जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहेबगंज डीसी रामनिवास यादव और बिल्डर विनोद सिंह को समन भेजा है। तीनों को अलग-अलग दिन पूछताछ के लिए बुलाया है।

- Advertisement -

ईडी की ओर से जारी समन के मुताबिक सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू को 16 जनवरी, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव को 11 जनवरी और बिल्डर विनोद कुमार को 15 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

साहिबगंज DC व CM के प्रेस सलाहकार के यहाँ की रेड में ED को मिले लाखों की  नगदी, डिजिटल उपकरण व बेनामी बैंक खाते - Mirrormedia

गिरफ्तार होने की संभावना
आशंका है कि पूछताछ के बाद इन तीनों की गिरफ्तारी हो सकती है। इससे पहले तीन जनवरी को ईडी ने रांची, साहिबगंज और राजस्थान समेत 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस छापेमारी के दौरान घोटाले से संबंधित अहम दस्तावेज बरामद किए थे। वहीं, डीसी के साहिबगंज आवास से 9 एमएम पिस्टल की गोली और कैश बरामद किए गए थे।

Report By :- NISHA SINGHANIA, POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309