Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खूबसूरत लड़कियों का शातिराना अंदाज ! लड़कियों का नहीं हुआ था कोई अपहरण, प्रेमी संग भागने के लिए रची थी अपहरण की झूठी कहानी

0 715

CITY DESK , NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी रांची से रहस्‍यमय तरीके से लापता हुई हिंदपीढ़ी इलाके की रहने वाली दो लड़कियों को रांची पुलिस की टीम सकुशल रांची लेकर आ गयी है। वहीं, मुख्‍य आरोपी समेत कुल पांच लड़कों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे रहस्‍य से पर्दा उठाते हुए गुरुवार की दोपहर रांची SSP चंदन सिन्‍हा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि इन लड़कियों का कोई अपहरण नहीं हुआ था। इन्‍होंने मुख्‍य अभियुक्‍त के बहकावे में आकर अपने परिजनों को फोन कर ऑटो से दूसरे रास्‍ते पर ले जाने की बात कही और झूठे अपहरण की ऑडियो वायरल किया था। हालांकि, इस साजिश में दोनों लड़कियों की संलिप्‍तता को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।

- Advertisement -

SSP ने बताया कि मुख्‍य आरोपी से पूछताछ में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया है। उन्‍होंने कहा है कि पहले से ये लोग इंटरनेट से जुडे हुए थे और इनकी फि‍जिकल मुलाकात भी हुई थी। हालांकि, दोनों लड़कि‍यां अभी गहरे सदमे में हैं, इसलिये धीरे-धीरे उनकी काउंसलिंग की जा रही है, जिसके बाद उनसे पूछताछ के बाद चीजें स्‍पष्‍ट होंगी और फि‍र विस्‍तृत जानकारी दी जा सकेगी। उन्‍होंने यह भी स्‍पष्‍ट किया कि दोनों लड़कि‍यां बालिग हैं। SSP ने बताया कि दोनों लड़कि‍यों की सकुशल बरामदगी में रांची पुलिस की टीम को गढ़वा SP, नगर उटारी थाना प्रभारी, कर्नाटक के ADG, कर्नाटक के ओपल जिले के SP और RPF का पूरा सहयोग मिला।

कर्नाटक का रहने वाला है मुख्‍य अभियुक्‍त, 5 को ही आ गया था रांची

SSP चंदन सिन्‍हा ने बताया है कि इस कांड का मुख्‍य अभियुक्‍त कर्नाटक के रायचूर जिले का रहने वाला मो. इस्‍माइल है, जो कि हैदराबाद में काम करता है। उसका दोनों लड़कि‍यों में से एक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़कि‍यों को भगाने की पूरी प्‍लानिंग उसी के द्वारा बनायी गयी थी। उन्‍होंने बताया कि मो. इस्‍माइल 5 जनवरी को ही रांची आ गया था। इसके बाद सुनियोजित साजिश के तहत वह अपने 4 सहयोगियों की मदद से दोनों लड़कि‍यों को भगा कर कर्नाटक ले गया। इसमें रांची के हिंदपीढ़ी का रहने वाले जुनैद आलम व कासिम, रजरप्‍पा का मजहर आलम और गढ़वा जिले के नगर उटारी निवासी इमरान खान ने उसका साथ दिया।

रांची से गायब हुई सगी बहनों को पुलिस ने कर्नाटक से किया बरामद - HPBL

परिजनों को भ्रमित करने के लिये वायरल किया झूठे अपहरण का ऑडियो

पुलिस द्वारा पांचों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि ऑटो से अपहरण की बात झूठ थी। इनलोगों ने भागने के लिये अल्टो कार का उपयोग किया था। वहीं, परिजनों को भ्रमित करने के लिये झूठे अपहरण का ऑडियो वायरल किया गया था। SSP ने बताया कि ये लोग रेल मार्ग का उपयोग करते हुए ट्रेन से चितरपुर, कोडरमा, गया, तूडी और नागपुर होते हुए कर्नाटक पहुंचे थे। इसके बाद रांची पुलिस और RPF ने कई ट्रेनों को सर्च किया। इसके अलावा कई रेलवे स्‍टेशन नागपुर, पुणे, हुबली, गंगावती स्‍टेशन के CCTV फुटेज की जांच की गयी।

बड़े ही शातिराना अंदाज में पुलिस को दिग्‍भ्रमित करने की कोशिश की

SSP ने बताया कि इन अभियुक्‍तों के द्वारा बड़े ही शातिराना अंदाज में पुलिस को दिग्‍भ्रमित करने की कोशिश की गयी, ताकि इन्‍हें ट्रेस नहीं किया जा सके। इसके लिये इनलोगों ने कई बार मोबाइल व सिम को तोड़ा, जबकि कई मोबाइल व सिम को उपयोग के बाद फेंक दिया। वहीं, बातचीत के लिये रेलवे के फ्री वाईफाई और दोस्‍तों को स्‍टेशन पर बुलाकर उनके फोन के वाईफाई का उपयोग किया गया। पुलिस ने इनके पास एक तोड़ा हुआ मोबाइल बरामद किया है।

क्‍या है पूरा मामला

Big Breaking : हिंदपीढ़ी की गायब दोनों बहने मिली, झारखंड के बाहर यहां से हुई  बरामद... - 22Scope News

11 जनवरी को दोनों नाबालिग बहनें आधार कार्ड में सुधार कराने की बात कह कर अपने घर से निकली थीं। दोपहर करीब 1 बजे कांटाटोली के मंगल टावर स्थित सेंटर से आधार कार्ड में सुधार कराने के लड़कियों ने अपने पिता को फोन कर ऑटो से घर आने की बात बतायी। साथ ही ऑटो वाला उन्‍हें दूसरे मार्ग पर ले जा रहा है। पिता-बेटी में बातचीत के क्रम में ही कॉल डिसकनेक्‍ट हो गया और फोन स्‍वीच ऑफ बताने लगा। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच कर दोनों लड़कियों के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। इस मामले में रांची रेंज के IG ने त्‍वरित संज्ञान लेते हुए स्‍पेशल पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने तकनीकी सेल की मदद से 15 जनवरी को दोनों लड़कियों को कर्नाटक के बेंगलुरु शहर से बरामद कर लिया। इसके बाद रांची पुलिस की टीम दोनों लड़कियों और पांच आरोपियों को साथ लेकर 16 जनवरी की सुबह रांची पहुंची।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था

इस घटना के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने एसआईटी का गठन किया था। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली एवं अन्य पदाधिकारी शामिल थे। इस पर टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर जांच किया जाने लगा तब पता चला कि दोनों लड़कियों मंगल टावर के पास से एक ऑल्टो कार में एक लड़का के साथ बूटी मोड, ओरमांझी, सिकीदीरी होते हुए चितरपुर गयी और वहीं से कोडरमा, वाराणासी होते हुए ट्रेन से कर्नाटक गयी। इसके बाद रांची एसएसपी द्वारा कर्नाटक के एडीजी एवं कोप्पल एसपी से सहयोग का अनुरोध किया गया। उनके सक्रिय सहयोग से अपहृत दोनों लड़कियों को बरामद किया एवं मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद सभी को हवाई मार्ग के द्वारा रांची लाया गया। इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि ये सभी लोग पूर्व परीचित है और बड़ी बहन रहनुमा परवीन और बरामद लड़का मो० इस्माईल के बीच प्रेम प्रसंग का संबंध है। दोनों आपस में शादी करना चाहते है। इसी कारण से घर से भाग गये थे और अपनी छोटी बहन दोनों को सहयोग करने के लिए ये साथ में भाग गयी थी। इन दोनों लड़कियों से पूछताछ करने पर वे स्पष्ट कुछ भी नहीं बता पा रही है लेकिन ये स्वीकार की है कि दोनों को ये लड़के के बहकावे में घर से निकल गयी थी। इस कांड में अग्रतर अनुसंधान में दोनों बहनों को घर से भागाने में कुछ और लोग भी सहयोग किये थे। उनको भी गिरफ्तार किया गया।

गौरतलब है कि पुलिस के गहन अनुसंधान में उजागर हुआ कि लड़कियों को लेकर मुख्य अभियुक्त मो० इस्माईल का पुलिस के द्वारा लोकेशन ट्रेस न हो इसलिए फोन एवं सीम को तोड़कर फेंक दिया गया था तथा नए मोबाईल में बिना सीम डाले रेलवे स्टेशन एवं सहयोगियों के द्वारा उपलब्ध कराये गये वाई-फाई नेटवर्क का उपयोग करते थे। रांची एसएसपी के अनुरोध पर रांची पुलिस तथा आरपीएफ की टीम ने बनारस (उ०प्र०), नागपुर (महाराष्ट्र), पुणे, हुवली (कर्नाटक) के रेलवे स्टेशन तथा शक्तिपुंज एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस, हुबली एक्सप्रेस, कमायणी एक्सप्रेस, मण्डपम एक्सप्रेस, गंगावती ट्रेन को सर्च किया गया। 

Report By :- ADITI PANDIT / SHWETA JAH, CITY DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309