Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

8 एकड़ जमीन ने खत्म कर दिया परिवार ! पहले पत्नी की हत्या बाद में मधू राय को उतारा मौत के घाट, नामकुम इंस्पेक्टर ब्रह्मदेव प्रसाद ने 4 शूटरों को धर दबोचा

0 727

CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

राजधानी में हर दिन जमीन विवाद में खून की होली खेली जाती है. ऐसा लगता है जमीन खून पीना शुरू कर चुकी है. हर दूसरे दिन जमीन के विवाद में हत्या हो जाती है. अब मधू राय हत्याकांड का खुलासा हुआ तो इसमें भी 8 एकड़ जमीन का मामला सामने आया है. हत्या के पीछे कोई और नहीं बल्कि अपने ही निकले है. पुलिस ने शूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब इसके मास्टरमाइन्ड की तलाश में जुटी है. पूरे मामले का खुलासा रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर की.

उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक ने बनाई थी एसआईटी टीम

- Advertisement -

झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में 15 दिसंबर 2024 को हुई मधु राय की हत्या का रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है, रांची के उपमहानिरीक्षक सह वरिय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा के द्वारा मधुसूदन राय की हत्या के बाद हथियारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक प्रथम अमर कुमार पांडे के नेतृत्व में नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद को शामिल करते हुए एक एसआईटी का गठन किया गया, जिसके बाद नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद और छापेमारी दल ने बरकवाली से सटे एक जंगल से खदेड़कर 4 आरोपियों को धर दबोचा, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में बताया की मधुसूदन राय हत्याकांड में शूटर समेत चार आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम मनवेल खलखो, अशोक सिंह, राज किशोर राय उर्फ गुड्डू और दीपक कुमार रॉय शामिल है, एसएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद इन लोगों ने मधु रॉय हत्याकांड में शामिल होने की बात कही है,

मुख्य आरोपी उमेश राय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Ranchi firing : जमीन कारोबारी हत्या मामले में 4 हिरासत में, एक फोन पर घर से  निकले थे... - 22Scope News

इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी उमेश राय अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जल्द ही नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद के नेतृत्व में भी मुख्य आरोपी उमेश राय को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, रांची के सीनियर एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के द्वारा मुख्य आरोपी मधुसूदन राय के साथ मिलकर जमीन संबंधी पुराने विवाद के कारण उमेश राय के साथ मिलकर मधुसूदन राय की घटना हत्या की घटना को अंजाम दिया है, अपराधियों के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार दीपक कुमार और राज किशोर और अन्य के द्वारा मृतक की रेकी कर अशोक सिंह को सूचना देने और अशोक सिंह के द्वारा उमेश राय को अवगत कराया जाने का बाद उमेश राय के द्वारा मनवेल खलखो के साथ मिलकर अपाची बाइक से रिंग रोड में 15 दिसंबर 2024 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी,

नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने अपनी सूझबूझ से किया हत्याकांड का खुलासा

एसएसपी ने ये भी बताया कि उमेश राय और गिरफ्तार दीपक राय राज किशोर राय उसे गुड्डू राय और उन अपराधियों के द्वारा मधुसूदन राय के ऊपर 2008 में भी फायरिंग की गई थी परंतु उस दौरान मधुसूदन राय बाल बाल बच गए थे पर उनकी पत्नी को गोली लग गई थी और उसके पश्चात उनकी मौत हो गई थी, इसके बाद योजना बाद तरीके से 15 जनवरी 2024 को फिर से इस घटना को अंजाम दिया गया जिसमें मधुसूदन राय की हत्या कर दी गई, रांची के सीनियर एसपी सह उप महानिरीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने कहा की हत्या की घटना में फरार उमेश राय की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 7 जिंदा गोली, 3 स्मार्ट फोन, 1 कीपैड फोन, और घटना में शामिल एक अपाची मोटरसाइकिल भी बरामद किया है, एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी मनवेल खलखो के उपर सदर थाना कांड में भी मामला दर्ज है वहीं गिरफ्तार राज किशोर राय उर्फ गुड्डू पर नामकुम थाना में दो मामला दर्ज है, मधुसूदन राय हत्याकांड के खुलासे के बाद रांची पुलिस राहत के साथ ले रही

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309