लालपुर और कोतवाली की टीम ने फ़िल्मी स्टाइल में शहीद चौक के पास घेराबंदी कर दो शातिर साइबर ठगों को रंगे हाथों किया गिरफ्तार.. फर्जी खाते, सिम और OTP से करते थे करोड़ों की ठगी
CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
इस कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, कोतवाली थाना के अनुज प्रसाद यादव, चन्दन कुमार वर्मा, मीनकेतन कुमार और सशस्त्र बल की भूमिका रही।
राजधानी रांची में बीती रात दो शातिर साइबर ठगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये ठग बिहार के गया जिले के शेरघाटी इलाके के रहने वाले हैं और फर्जी बैंक खाते, सिम कार्ड और OTP के जरिये लोगों को ठगने वाले बड़े नेटवर्क का हिस्सा हैं। मामले का खुलासा तब हुआ जब रांची पुलिस को रात करीब 9:40 बजे सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध तरीके से अलग-अलग ATM और CDM मशीनों के पास घूम रहे हैं। दोनों युवक एक मोटरसाइकिल (BR02AZ-0258) पर सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहर के विभिन्न हिस्सों में गश्ती दल को अलर्ट किया और छापामारी शुरू की।
- Advertisement -
शहीद चौक के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
जैसे ही पुलिस ने शहीद चौक के पास मोटरसाइकिल को रोकने की कोशिश की, दोनों युवक बाइक छोड़कर भागने लगे। लेकिन पुलिस और सशस्त्र बलों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मौके पर ही धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
- दीपक कुमार हिमांशु, उम्र 32 वर्ष, निवासी शेरघाटी नई बाजार, गया, बिहार।
- संजीव कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी लोहार टोली, शेरघाटी, गया, बिहार।
ठगी का तरीका : OTP और फर्जी खाता बना कर उड़ाते थे पैसा
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इंदौर निवासी रुद्र नामक व्यक्ति के साथ मिलकर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। यह गिरोह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाता और सिम कार्ड बनवाता, फिर उन्हीं खातों के जरिए OTP प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी करता। पुलिस ने आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, नगद राशि की जमा रसीदें और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। ये सभी सामग्री साइबर अपराध में प्रयोग की जा रही थी।
ठगी के लिए बनवाते थे फर्जी खाता, OTP लेकर उड़ाते थे पैसे
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे तेजाजी नगर, इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी रुद्र नामक व्यक्ति के साथ साझेदारी में ठगी का नेटवर्क चला रहे हैं। यह गिरोह ग्रामीणों को बहला-फुसलाकर उनके नाम से फर्जी बैंक खाता और सिम कार्ड खुलवाता है, फिर उन खातों को अपने नियंत्रण में लेकर OTP के जरिए ठगी की रकम मंगवाता है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के ATM कार्ड, सिम कार्ड, नगद राशि की जमा रसीदें, पासबुक और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं, जो साइबर अपराध में प्रयुक्त होते थे। बरामद वस्तुओं को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
कोतवाली थाना में मामला दर्ज, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
दोनों आरोपियों को कोतवाली थाना लाकर प्राथमिकी दर्ज की गई और बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, कोतवाली थाना के अनुज प्रसाद यादव, चन्दन कुमार वर्मा, मीनकेतन कुमार और सशस्त्र बल की भूमिका रही। रांची पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या OTP से जुड़ी जानकारी साझा न करें और साइबर अपराध की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या साइबर सेल को दें।
Report By :- SHWETA SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, RANCHI