Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

ब्यूटीफुल थी लड़की, बार-बार बनती थी दुल्हन, झटके में खोज लेती थी नया दूल्हा, अब खुला ”फर्जी शादी का गोरखधंधा’ वाला राज

0 304

NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, मथुरा

Ajab Gjab Viral News:  तेजी से बढ़ रहा है. एक दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही दूल्हे के सारे अरमान तोड़ दिए. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है.

बारात लेकर पहुंचा दूल्हा. मन ही मन दुल्हन को पाने की खुशी में था. शादी की सारी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन का परिवार आकर बोला कि वह कुछ सामान भूल गए है उसे लेकर आते हैं उन्हीं के साथ में दुल्हन भी चली गई. दूल्हा और उसका सारा परिवार रात भर इंतजार करता रहा, लेकिन सुबह दूल्हे को पता चला कि उसकी दुल्हन लुटेरी था और सारे गहने और पैसे लेकर फरार हो गई है. तब जाकर उसने अपनी मां को सब बताया कि ‘रात को मेरी दुल्हन भाग गई है. ये कोई और नहीं बल्कि लूटेरी दुल्हन थी. कुंवारे लडकों पर नजर रखना और फिर उनतक पहुंचना… बाद में उनको अपने जाल में फंसाकर शादी का सपना दिखाकर उनके साथ ठगी करने का काम ही था इस दुल्हन का. सुंदर तो इतनी कि लड़का एक नजर देखते ही शादी को तैयार हो जाए. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की कुख्यात लुटेरी दुल्हन काजल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई.

- Advertisement -

Mathura Looteri Bride Caseराजस्थान, यूपी और हरियाणा में केस दर्ज

पुलिस ने उसे हरियाणा के गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके से गिरफ्तार किया है. काजल पर आरोप है कि वह कुंवारे लड़कों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर शादी का नाटक करती थी. फिर नकदी, गहने लेकर फरार हो जाती थी. पुलिस को वह पिछले एक साल से चकमा दे रही थी, लेकिन आखिरकार उसकी मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल ट्रैक कर उसे पकड़ लिया गया. काजल और उसके परिवार के खिलाफ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। इनमें से सबसे बड़ा मामला राजस्थान के सीकर जिले से सामने आया, जहां एक शख्स ताराचंद ने पुलिस में शिकायत दी थी।

Mathura Looteri Bride Case
एक और शादी की तय्यारी कर रही थी काजल
गिरफ्तारी के वक्त काजल ने जींस और टी-शर्ट पहन रखी थी और उसके हाथों में मेंहंदी भी लगी हुई थी, जिससे यह आभास हो रहा था कि उसने हाल ही में किसी शादी में हिस्सा लिया या फिर फिर से किसी को ठगने की योजना बना रही थी. उसकी मासूम सूरत देखकर कोई नहीं समझ सकता था कि यह वही महिला है, जिसने कई राज्यों में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का जाल फैला रखा था.
Mathura Looteri Bride Case11 लाख लेकर हुई थी फरार

इससे पहले पुलिस उसके परिवार के चार सदस्यों- पिता भगत सिंह, मां सरोज देवी, बहन तमन्ना और भाई सूरज को गिरफ्तार कर चुकी थी. ये सभी लोग उसके इस ठगी नेटवर्क में शामिल थे. काजल अपने ठिकाने बार-बार बदलती रहती थी, जिससे वह गिरफ्तारी से बचती रही. काजल और उसके परिवार के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कई शिकायतें दर्ज हैं. राजस्थान के सीकर जिले के ताराचंद नाम के युवक ने पुलिस को बताया था कि भगत सिंह ने अपनी बेटी की शादी का झांसा देकर उससे 11 लाख रुपये ऐंठे. शादी एक गेस्ट हाउस में धूमधाम से हुई, लेकिन तीसरे ही दिन दुल्हन और पूरा परिवार नगदी और गहनों के साथ फरार हो गया.

looteri-dulhan-kajal-singh
पुलिस जांच जारी
राजस्थान पुलिस ने पूरे मामले की जांच करते हुए मथुरा और गुरुग्राम पुलिस के सहयोग से काजल को गिरफ्तार किया. फिलहाल उसे ट्रांजिट रिमांड पर मथुरा लाया जा रहा है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी. पुलिस को शक है कि काजल ने अब तक कई युवकों से फर्जी शादी कर लाखों की ठगी की है और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं.
‘फर्जी शादी’ का ब्रांड
तीन राज्यों में फैला जाल काजल और परिवार ने ‘फर्जी शादी’ का ब्रांड चलाया था। वे अमीर और कुंवारे युवकों को टारगेट करते थे, जो शादी के लिए बेताब होते थे। नेटवर्क राजस्थान (जयपुर, सीकर), उत्तर प्रदेश (मथुरा, आगरा), और हरियाणा (गुरुग्राम, फरीदाबाद) में फैला था। मॉडस ऑपरेंडी: भगत सिंह रिश्ते के लिए संपर्क करते। काजल और तमन्ना को ‘कुंवारी बहनें’ बताकर रिश्ता पक्का होता। शादी के नाम पर लाखों रुपये लिए जाते, फिर धूमधाम से शादी। 2-3 दिन परिवार साथ रहता, रिश्ते का ढोंग करता। फिर गहने, कपड़े, नकदी लेकर फरार। टारगेट पर ये: अमीर किसान, व्यापारी, और सरकारी नौकरी वाले युवक। काजल ने खुद 5-6 शादियां कीं, हर बार ठगी। परिवार ने कुल ₹50-60 लाख की ठगी की अनुमानित राशि हड़पी।
haryana bride took away gold and silver and lakhs of cash in karnal lootery  dulhan | खाने में मिलाकर बेहोशी की दवा, गहने पैसे ले उड़ी लुटेरी दुल्हन

शारीरिक संबंध नहीं बनने देते थे 

पुलिस ने तेजी दिखाई और 18 दिसंबर 2024 को भगत सिंह और उसकी पत्‍नी मथुरा से अरेस्‍ट हो गए। बाद में उसका बेटा और बेटी तमन्‍ना भी पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि पूरा परिवार इसी तरह से ठगी करता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि यह परिवार दोनों लड़कियों के व‍िवाह के बाद दो दिनों तक वर पक्ष को ऐसी रस्‍मों और कर्मकांड में फंसाए रखता था कि दूल्‍हा-दुल्‍हन शारीरिक संबंध न बना पाएं। इसके बाद मौका मिलते ही तीसरे दिन ये लोग फरार हो जाते थे।

Report By :- NIDHI SINGH, NATIONAL DESK, NATION EXPRESS, मथुरा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309