Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

देश में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने की तैयारी, PM मोदी कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग

0 713

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

देश में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के मामलों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कार्यक्रम को भी तेज कर दिया गया है लेकिन रोजाना लाखों लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। केंद्र सरकार को सौंपी गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के उन शहरों में लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है, जहां संक्रमण की दर 15 फीसदी है।

Jharkhand Lockdown 2021, Jharkhand News: झारखंड में लॉकडाउन लग सकता है।150 जिलों में लॉकडाउन लगाने की तैयारी
कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए कई जिलों में एक बार फिर लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसमें लॉकडाउन लगाने की सिफारिश की गई है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी।

- Advertisement -

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में बताया गया है कि देश के 150 जिलों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला केंद्र सरकार, राज्यों के साथ चर्चा करने के बाद लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए ऐसे कदमों को उठाने पर जोर दिया गया है।

15 फीसदी संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन संभव
केंद्र को भेजे गए प्रस्ताव में यह कहा गया है कि 15 फीसदी से ज्यादा संक्रमण की दर वाले जिलों में लॉकडाउन लगाने की जरूरत है। प्रस्ताव में कहा गया है कि इन जिलों में जरूरी सेवाओं को छोड़कर लॉकडाउन लगाना होगा, नहीं तो स्वास्थ्य प्रणाली पर इसका बोझ पड़ेगा।

बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच ऑक्सीजन का संकट खड़ा हो गया है। सरकार ने बताया कि लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन बढ़ाकर 8,922 टन प्रतिदिन हो गया है। वहीं महीने के अंत तक इसके 9,250 टन प्रतिदिन होने की उम्मीद है।

बता दें कि देश में ऑक्सीजन की किल्लत बहुत ज्यादा है। कई राज्यों में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना से पीड़ित मरीजों की मौत होने की खबरें सामने आई हैं। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक में ऑक्सीजन के उत्पादन को बढ़ाने की बात कही थी।

Report By :- ANUJA AWASTHI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309