CRIME DESK, NATION EXPRESS, Mumbai
सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से पूरे देश में ड्रग्स (Drugs) पैडलर पर शिकंजा कसा जाने लगा है. इसी कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. के बांद्रा इलाके से दो ड्रग पेडलर (Drug Peddler) को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक 75 वर्षीय महिला भी शामिल है. क्राइम ब्रांच ने इनके पास से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 18
लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि बांद्रा पश्चिम के वॉटर फील्ड रोड, चिंचवाड़ी, साने गुरुजी सेवमंडल के पास एक शख्स चरस बेचने आने वाला है. उसकी उम्र 55 साल के आसपास बताई गई थी. सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-7 ने एक टीम तैयार की और ड्रग पैलडर को पकड़ लिया. आरोपी के पास से पुलिस ने 7 गोले चरस के बरामद किए हैं.आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह माल किसी महिला से लेकर आ रहा था. आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच में महिला के घर पर छापा मारा और उसके घर से 3 किलो 800 ग्राम मनाली चरस बरामद की. महिला की उम्र 75 साल बताई जा रही है. दोनों ड्रग पेडलर को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को 27 मई तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया.
Report By :- MINAKSHI SINGH, CRIME DESK, NATION EXPRESS, Mumbai
- Advertisement -