CRIME DESK, NATION EXPRESS, उन्नाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में एक बार फिर एक युवती के साथ दरिंदगी हुई। घर के सभी सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। युवती को अकेली पाकर युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी व रेप का प्रयास करने लगा युवती ने बचने का प्रयास किया। युवती बचने के लिए युवती छत की तरफ भागी, लेकिन दरिंदे युवक ने पीछा नहीं छोड़ा और पीछा करता हुआ छत पर पहुंच गया। जहां उसने उसे नीचे फेंक दिया। युवती नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
यह मामला बीघापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के भाई ने बताया कि “विगत 22 जुलाई को घर के सभी सदस्य खेत में धान रोपाई के लिए गए थे। पड़ोस के लोग भी नहीं थे। उसी समय गांव का ही रहने वाला युवक घर में घुसकर बहन के साथ छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने लगा।”
दरिन्दे ने पहले छत से फेंका फिर चेहरे पर ईंट दे मारी
पीड़िता के भाई ने बताया कि “बचने के लिए बहन छत पर भाग गई। युवक भी छत पर पहुंच गया। जहां उसने गमछे से बहन का गला दबाकर छत से नीचे जंगल की तरफ फेंक दिया। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने मौके पर जाकर बहन के मुंह पर ईंट मार दिया। जिससे बहन का मुंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दांत भी टूट गए, चोट से चेहरा काला पड़ गया।
एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया
क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती की हालत खतरे से बाहर है। उसे उपचार के लिए उन्नाव जिला अस्पताल से हैलट रेफर कर दिया गया है। एएसपी शशि शेखर सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।