Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

तीसरी लहर को लेकर चेतावनी, अक्टूबर में पीक होगा कोरोना, तैयार रहने का अलर्ट

0 615

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

कोरोना देश में:तीसरी लहर की अधूरी तैयारी पर केंद्र को चेतावनी, अक्टूबर में पीक होगा; बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा

तीसरी लहर को लेकर गृह मंत्रालय के एक पैनल ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) को चेतावनी जारी की है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के अंतर्गत बनाई गई एक कमेटी ने अक्टूबर में कोरोना संक्रमण पीक पर पहुंचने की चेतावनी दी है। कमेटी ने इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ने की बात कही है और अभी से तैयार रहने का अलर्ट दिया है। कमेटी ने अस्पतालों में तैयारी रखने की हिदायत भी दी है।

- Advertisement -

Covid in India: Principal Scientific Advisor says coronas third wave will  also come how it will affect is difficult to sayदेश में रविवार को 25,420 कोरोना केस मिले और 44,103 लोग ठीक हुए। लगातार तीसरे दिन ठीक होने वालों की संख्या नए मरीजों से ज्यादा है। इसके अलावा 385 मरीजों की मौत भी हुई। अब तक 3.16 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं। बीते 24 घंटे में एक्टिव केस में 19,071 की कमी आई है। पिछले 6 दिनों से एक्टिव केस कम होने की रफ्तार बढ़ रही है। शनिवार को एक्टिव केस में 7,960 की कमी आई थी। फिलहाल 3.28 लाख सक्रिय मामले हैं। वहीं, केरल में पांच दिन बाद 20 हजार से कम केस आए हैं। साथ ही ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। कल राज्य में 25,586 लोगों ने बीमारी को मात दी।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 25,420
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 44,103
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 385
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.16 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.34 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.28 लाख

8 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां
देश के 8 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

23 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन
देश के 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियों के साथ छूट भी है। इनमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

1. केरल
यहां रविवार को 10,402 लोग संक्रमित पाए गए। 25,586 लोग ठीक हुए और 66 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 38.14 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 36.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 19,494 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 1.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

2. महाराष्ट्र
यहां रविवार को 4,141 लोग संक्रमित पाए गए। 4,780 लोग ठीक हुए और 145 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 64.24 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 62.31 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.35 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 53 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. दिल्ली
दिल्ली में रविवार को 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 56 लोग ठीक हुए। अब तक 14.37 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.11 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 398 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. उत्तर प्रदेश
यहां रविवार को 19 लोग संक्रमित पाए गए और 53 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.85 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,792 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 373 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
यहां रविवार को 5 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 20 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.44 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 152 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. गुजरात
राज्य में रविवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इस दौरान 17 लोग ठीक भी हुए। यहां अब तक करीब 8.25 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.15 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,079 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 182 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

7. मध्यप्रदेश
यहां रविवार को 5 नए मामले सामने आए और 1 ठीक हुए और 2 की मौत हुई। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 86 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Report By :- SANJANA SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309