Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

पोलियो के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रोटरी क्लब रांची में चलाएगा जागरूकता अभियान

0 433

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

रोटरी क्लब रांची की तरफ से पोलिया जागरुकता माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत राज्य भर में लोगों को जागरुक किया जाएगा। विश्व पोलियो दिवस के दिन से शुरू होकर यह अभियान अगले एक महीने तक शहर से लेकर गांव तक चलेगा।

रोटरी क्लब रांची के पदाधिकारियों ने शनिवार को अभियान की पूरी जानकारी दी। - Dainik Bhaskarइसमें रैली, होर्डिंग्स से लेकर अलग-अलग कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। क्लब के योगेश गंभीर ने बताया कि जब तक 100% पोलियो खत्म नहीं हो जाता इसके खिलाफ जंग में जागरुकता ही सबसे बड़ा हथियार है। पोलियोमुक्त की घोषणा के बाद लोग निश्चिंत हो गए हैं।

- Advertisement -

स्कूल से जोनल लेवल पर निबंध प्रतियोगिता का होगा आयोजन
योगेश गंभीर ने बताया कि युवाओं के साथ-साथ बच्चों को भी जागरुक करना बेहद जरूरी है। इसके लिए रोटरी क्लब, रांची की तरफ से निर्णय लिया गया है कि राज्य भर के स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत स्कूल लेवल से होगी। इसके बाद यह जोनल और आखिर में बिहार-झारखंड स्तर पर होगा। इसमें फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्थान पर रहने वाले को सम्मानित किया जाएगा।

Report By :- ALISHA SINGH, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309