झारखंड के लोगों ने 466 करोड़ के जेवर, 220 करोड़ की कार, 49 करोड़ की बाइक और 20 करोड़ के मोबाइल खरीद लिए
BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
डेढ़ वर्ष से कोरोना के कारण सुस्त पड़े बाजार को धनतेरस पर गति मिली. रांची सहित पूरे झारखंड में जमकर खरीदारी हुई. आम लोग त्योहारी उल्लास में नजर आये, तो व्यापारी भी उत्साहित दिखे. एक अनुमान के मुताबिक, झारखंड में लगभग 1227 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. रांची में कारोबार का आंकड़ा 368 करोड़ को पार कर गया. सोना, चांदी, हीरे, दोपहिया, चार पहिया, इलेक्ट्रॉनिक, लैपटॉप, मोबाइल, फर्नीचर और प्रॉपर्टी बाजार में रौनक रही.
झारखंड में कारोबार
ज्वेलरी 466
- Advertisement -
कार 220
बाइक 49
सेकेंड हैंड कार-बाइक 20
वाणिज्यिक वाहन 83़ 3
इलेक्ट्रॉनिक 66़ 66
लैपटॉप 24
मोबाइल 20
बरतन 05
किचन अप्लायंसेंस 33़ 33
फर्नीचर 16़ 66
प्रॉपर्टी 200
अन्य 23़ 33
कुल 1227़ 25
पहले नंबर पर ज्वेलरी बाजार दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल
रांची सहित पूरे झारखंड में हुए कारोबार में पहले नंबर पर ज्वेलरी बाजार रहा. कुल 466 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. वहीं, दूसरे नंबर पर ऑटोमोबाइल बाजार रहा. इस सेक्टर ने करीब 372 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसमें दोपहिया, चार पहिया, सेकेंड हैंड कार-बाइक और व्यावसायिक गाड़ियों की बिक्री शामिल है. तीसरे नंबर पर प्रॉपर्टी बाजार रहा. कुल कारोबार लगभग 200 करोड़ रुपये का हुआ.
Report By :- ADITI GUPTA, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, RANCHI