Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

अलविदा जनरल : CDS बिपिन रावत को आखिरी सलामी, गम में झुके हैं सिर, आंखें हुई नम, कदम लड़खड़ाए ..कंधों पर बोझ

0 454

NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पालम एयरपोर्ट जायेंगे पीएम मोदी और राजनाथ सिंह

तमिलनाडु के कुन्नूर में बुधवार को हुए चॉपर क्रैश में देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिया रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों और अफसरों का देहांत हो गया। घटना के बाद मृतकों के शव वेलिंगटन मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाए गए थे। गुरुवार सुबह इन शवों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाया गया, जहां से अब इन्हें दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट किया जाएगा।

- Advertisement -

देश की आंखें आज नम है

अपने सबसे बड़े सैन्य अफसर और उनके साथ मारे गए जवानों को देश आज अंतिम सलामी दे रहा है। तमिलनाडु के वेलिंगटन में मद्रास रेजिमेंटल सेंटर पर जब जनरल बिपिन रावत और अन्य अफसरों के तिरंगे में लिपटे शव लाए गए, तो माहौल में उदासरी तैर गई। बिपिन रावत का पार्थिव शरीर तिरंगे से लिपटे ताबूत में रखा गया था। सेना के अफसरों ने एक-एक कर इन शहीद अफसरों को सलामी दी।

गम में झुके हैं सिर, कदम लड़खड़ाए से हैं

यह तस्वीर तमिलनाडु के वेलिंगटन की है। तस्वीर बयां कर रही है कि गम कितना भारी है। रावत और उनकी पत्नी का पार्थिव दिल्ली लाया जा रहा है।

सैन्य सम्मान के साथ लाए गए पार्थिव शरीर

बुधवार को हुए हादसे में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सैन्यकर्मियों का देहांत हुआ था। गुरुवार सुबह इन सभी के पार्थिव शरीर मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाए गए जहां इन्हें श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है।

सीडीएस बिपिन रावत समेत सभी मृतकों के शव मद्रास रेजिमेंटल सेंटर लाए गए हैं। यहां से इन्हें सुलूर एयरबेस ले जाया जाएगा। जहां से इन्हें एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया जाएगा। दिल्ली में प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री समेत कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री भी श्रद्धांजलि देने पहुंच सकते हैं।

कल दिल्ली में निकाली जाएगी अंतिम यात्रा
जनरल बिपिन रावत की पार्थिव देह आज उनके दिल्ली स्थित घर पहुंच जाएगी। शुक्रवार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे के बीच लोग रावत के दिल्ली स्थित घर पर अंतिम दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद कामराज मार्ग से बरार चौराहे तक शवयात्रा निकाली जाएगी। दिल्ली कैन्टोन्मेंट में अंतिम संस्कार होगा।

अन्य अपडेट्स…

  • शवों को ले जा रही एक एंबुलेंस का एक्सीडेंट हो गया। कुछ पुलिसवालों को चोट आई है।
  • तमिलनाडु में शवों को ले जा रही एंबुलेंस पर लोगों ने फूल बरसाए।
  • हादसे की ट्राई सर्विस इन्क्वायरी एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह की अगुआई में की जाएगी। सिंह इंडियन एयर फोर्स की ट्रेनिंग कमांड के कमांडर हैं और वे खुद भी हेलिकॉप्टर पायलट हैं।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक ली। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हैं।
  • फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की टीम क्रैश साइट पर पहुंची। टीम को डिपार्टमेंट के डायरेक्टर श्रीनिवासन लीड कर रहे हैं। घटनास्थल से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, कॉकपिट वाइस रिकॉर्डर बरामद किया गया है।
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन चेन्नई रेजीमेंट सेंटर पहुंचे और उन्होंने जनरल बिपिन रावत की पार्थिव देह को सैल्यूट किया।

राजनाथ ने हादसे पर 4 मिनट बयान दिया, कहा- 12:08 पर टूट गया था संपर्क
राजनाथ सिंह ने संसद में 11.05 पर संसद में बयान दिया। 4 मिनट के बयान में उन्होंने हादसे में मारे गए सभी लोगों के बारे में जानकारी दी और रावत के अंतिम संस्कार के बारे में भी बताया। रक्षा मंत्री ने कहा, “हेलिकॉप्टर का संपर्क दोपहर 12:08 पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल से टूट गया था। इसके बाद वह क्रैश हो गया। स्थानीय लोग जब घटनास्थल पर पहुंचे तो हेलिकॉप्टर में आग लग गई थी। रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। हादसे में बचे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को वेलिंगटन के अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां वे लाइफ सपोर्ट पर हैं। उनकी जान बचाने की कोशिशें जारी हैं।”

शौर्य चक्र से सम्मानित हैं हादसे में बचे वरुण सिंह
हेलिकॉप्टर क्रैश में सिर्फ ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बचे हैं। उनका शरीर इस हादसे में बुरी तरह झुलस गया है। वे वेलिंगटन के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती हैं। पिछले साल तेजस फाइटर जेट उड़ाते वक्त उन्हें बड़ी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा था, पर उन्होंने साहस नहीं खोया और विमान को सुरक्षित लैंड कराया था। इसके लिए उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा गया था।

Report By :- MADHURI SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309