Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

1 दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक सभी दुकानें खुलेंगी, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, पार्क, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

0 626

NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही 35 दिनों के बाद बिहार को बुधवार 9 जून से अनलॉक कर दिया जाएगा। इसकी घोषणा मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से कर दी। अनलॉक का यह पहला चरण एक हफ्ते के लिए (9 से 15 जून तक) होगा।

अनलॉक-1 में सभी दुकानें एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगी। जबकि, शाम 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। 50% क्षमता के साथ सभी सरकारी और प्राइवेट वाहन चल सकेंगे। प्राइवेट और सरकारी ऑफिस में 50% कर्मचारियों की उपस्थिति रह सकेगी। निजी वाहनों को अब (नाइट कर्फ्यू का वक्त छोड़कर) पास की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अब भी सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, स्टेडियम, जिम, पार्क, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

- Advertisement -

कर्नाटक: 14 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, CM बोले- दिल्ली-महाराष्ट्र  से भी ज्यादा कहर - Karnataka lockdown restrictions cm bs yediyurappa  essential services corona - AajTakअभी यह पाबंदियां 9 से 15 जून तक जारी रहेंगी

  • सभी स्कूल/कॉलेज/कोचिंग संस्थान/ ट्रेनिंग एवं अन्य शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
  • सरकारी स्कूल/कॉलेजों में किसी तरह की परीक्षा नहीं होगी।
  • सभी धार्मिक स्थल, सामाजिक/राजनीतिक/मनोरंजन/ खेल-कूद/ शैक्षणिक/ सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन/समारोह पर प्रतिबंध जारी रहेगा।
  • सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, क्लब, स्विमिंग पूल, स्टेडियम, जिम, पार्क भी बंद रहेंगे।
  • सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के सरकारी एवं निजी आयोजन पर रोक जारी रहेगी।
  • सभी रेस्टोरेंट्स/होटल/ढाबे में से खाने के सामान की होम डिलीवरी/टेक होम सुविधा सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक।
  • आवासीय होटलों में रुके गेस्ट्स के लिए इन-रूम डाइनिंग की सुविधा रहेगी।

जरूरी सरकारी-निजी सेवाओं में इनको छूट जारी रहेगी

  • जिला प्रशासन, पुलिस, सिविल डिफेंस, विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, दूरसंचार, डाक विभाग से संबंधित कार्यालय।
  • बैंकिंग, बीमा, एवं ATM से जुड़ी सेवाएं, औद्योगिक एवं विनिर्माण कार्य से संबंधित प्रतिष्ठान। सभी प्रकार के निर्माण कार्य (Construction Works)।
  • E-commerce से जुड़ी सारी गतिविधियां, कृषि एवं इससे जुड़े कार्य। कोल्ड स्टोरेज एवं वेयर हाउसिंग सेवाएं।
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, टेलीकम्यूनिकेशन, इंटरनेट सेवाएं, ब्रॉडकास्टिंग एवं केबल सेवाएं।
  • पेट्रोल पम्प, LPG, पेट्रोलियम से संबंधित खुदरा एवं भंडारण प्रतिष्ठान। निजी सुरक्षा सेवाएं।
  • आवश्यक खाद्य सामग्री तथा फल एवं सब्जी/मांस-मछली/ दूध/PDS दुकानें

बिहार Unlock: एक दिन के अंतराल पर सुबह 6 बजे से खुलेंगी दुकानें, जानें नए  नियम bihar government unlock state after 35 days know the new rules of  unlock bramkनाइट कर्फ्यू में सड़क पर निकलने की छूट

  • रेल-हवाई सफर के लिए जा सकेंगे।
  • आवश्यक कार्यों में शामिल सेवाओं के कर्मी निजी वाहनों से जा सकेंगे।
  • स्वास्थ्य सेवा से जुड़े वाहन चल सकेंगे।
  • आवश्यक सेवा से जुड़े सरकारी वाहन।
  • वैसे वाहन जिन्हें जिला प्रशासन से पास प्राप्त है।
  • इंटर स्टेट यात्रा करने वाले वाहन आ-जा सकेंगे।

शादी समारोह, अंतिम संस्कार/श्राद्ध में पाबंदी जारी

शादियां में 20 लोगों की ही अनुमति रहेगी। इसमें बारात, जुलूस और DJ नहीं रहेंगे। 3 दिन पहले नजदीकी थाने को सूचना देनी होगी। अंतिम संस्कार-श्राद्ध में भी 20 व्यक्तियों की अनुमति होगी।

लॉकडाउन की वजह से ही थमे कोरोना के मामले

मंत्रियों-अधिकारियों का स्पष्ट मानना है कि लॉकडाउन की वजह से ही बिहार में कोरोना पर कंट्रोल पाया जा सका है। इसलिए अनलॉक में भी कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। एक्सपर्ट का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सोशल डिस्टेंस मेंटेन हुआ और इस कारण ही मामलों में लगातार कमी आ रही है। बिहार के सभी 38 जिलों में नए मामले अंडर 100 हैं, सिर्फ 5 जिलों में नए मामले 50 से ऊपर हैं।

Report By :- ALISHA SINGH, NEWS DESK, NATION EXPRESS, BIHAR

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309