Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

कोरोना विस्फोट : एक हफ्ते के अंदर 3 शहरों में लॉकडाउन, लोगों को घर पर रहने का आदेश

0 462

HEALTH DESK, NATION EXPRESS, चीन

चीन में संक्रमण के मामलों से सरकार परेशान है। गुरुवार को आनन-फानन में चीन-रूस बॉर्डर से सटे उत्तरी-पूर्वी प्रांत हेइलॉन्गजियांग के हेईए शहर में लॉकडाउन लगा दिया गया। एक हफ्ते में लॉकडाउन लागू होने वाला यह अब तीसरा शहर है।

सावधान! तीसरी लहर में बच्चों को ज्यादा खतरा, पैरेंट्‍स की होगी बड़ी जिम्मेदारी...बता दें कि फरवरी में चीन में विंटर ओलिंपिक आयोजित होने हैं। इससे पहले सरकार देश में कोरोना के खौफ को खत्म करना चाहती है। इसके लिए सरकार जीरो-टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। खबर के मुताबिक, चीन के 11 प्रांतों में संक्रमण के मामले में सामने आए हैं। इससे पहले संक्रमण को देखते हुए अधिकारियों ने 40 लाख से अधिक की आबादी वाले लानझाउ शहर और इनर मंगोलिया क्षेत्र में एजिन को लॉक कर दिया था।

- Advertisement -

गुरुवार को एक नए मामले की पुष्टि के बाद हेइए सिटी में अधिकारियों ने लोगों को घर पर रहने का आदेश दिया है। स्थानीय लोगों से किसी भी आपात स्थिति को घर छोड़कर बाहर न जाने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि रूसी सीमा से सटे शहर में 16 लाख आबादी का टेस्ट शुरू कर दिया है। संक्रमित व्यक्ति के करीबी संपर्कों का पता लगाया है। बस और टैक्सी सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। वाहनों को शहर से बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।

Report By :-SNEHA TIWARI, HEALTH DESK, NATION EXPRESS, चीन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309