Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

खुशखबरी ! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती

0 499

BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Gold Price in India: अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस समय आपको सस्ते में सोना मिल जाएगा. बता दें 2 दिनों से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है. कल से अब तक सोना 986 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,291‬ रुपये सस्ती हो चुकी है. HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 423 रुपये फिसलकर 47,777 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर आ गया वहीं, पिछले कारोबारी दिन सोना 48,200 प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ था. चांदी की कीमतों की बात करें तो आज चांदी 1,105 रुपये लुढ़क कर 61,652 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई है. वहीं, पिछले कारोबारी दिन चांदी 62,757 रुपये प्रति किलोग्राम के लेवल पर बंद हुई थी

gold rate today: विदेश में सस्ता हुआ सोना लेकिन देश में नहीं घट रहे दाम,  जानिए क्यों - gold-price-down-in-international-market-but-not-in-india |  Economic Times Hindiजानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

- Advertisement -

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को हुई बिकवाली तथा रुपये के मूल्य में आए सुधार को दर्शाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोने की कीमत में 423 रुपये की गिरावट देखी गई.’’ पटेल ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में शुक्रवार को हाजिर सोने की कीमत 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गई जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई.’

Gold Price Today sona hua aur mehanga chandi ka badha bhav kya abhi sasta  hoga - Business News India - Gold Price Today: सोना हुआ और महंगा, चांदी हुई  मजबूत, क्या निवेश

इंटरनेशनल मार्केट में हाल
अंतर-बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में पांच पैसे की तेजी दर्ज की गई. इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,794 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 22.63 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.
Report By :- ALISH SINGH, BUSINESS DESK, NATION EXPRESS, MUMBAI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309