Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

हेमंत सरकार खतरे में: हेमंत सरकार से समर्थन वापस ले सकती है कांग्रेस, स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का गंभीर आरोप मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चाहते हैं झारखंड से कांग्रेस का सफाया हो जाए

0 1,180

POLITICAL DESK, NATION EXPRESS, RANCHI

आगे आगे देखिए होता है क्या ?

झारखंड में राजनीति सरगर्मी तेज

कांग्रेस व झामुमो के बीच हाल के कुछ दिनों में तकरार बढ़ रही

हेमंत की कुर्सी खतरे में गिर सकती है सरकार, कभी भी बगावती रुख अपना सकता है कांग्रेस

झारखंडः  हेमंत सोरेन सरकार में बगावत

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही गठबंधन सरकार के कामकाज से विधायक हैं नाराज

दिल्ली से लेकर झारखंड तक सियासी माहौल गर्म

कहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कांग्रेस से परेशान तो नहीं

झारखंड में सियासी उबाल

ऐसा ना हो कि कांग्रेस की किच-किच से परेशान सीएम हेमंत सोरेन राज्यपाल को सौंप दे अपना इस्तीफा

झारखंड में भाजपा हुआ अचानक एक्टिव

झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। बन्ना गुप्ता ने कहा है कि CM चाहते हैं कांग्रेस खत्म हो जाए। कांग्रेस का वोट बैंक उनकी पार्टी में शिफ्ट हो जाए। अपनी बात को मजबूती से रखने के लिए उन्होंने फिल्म अमर प्रेम के उस गीत की पंक्तियों का सहारा लिया। जिसमें कहा गया था कि : मझधार में नैया डोले, तो माझी पार लगाये, माझी जो नाव डुबोये, उसे कौन बचाये। माना जा रहा है कि बन्ना की यह नाराजगी नियोजन नीति में भाषाओं को लेकर उठे विवाद के कारण पैदा हुई है। गिरिडीह में चल रहे चिंतन शिविर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच हुए मंत्री के संबोधन की चर्चा बाहर आने के बाद कांग्रेस कोटे से सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता से सीधी बातचीत की। इसमें उन्होंने कहा कि वह आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश:-

- Advertisement -

Jharkhand Political Crisis Now! JMM and Congress Jharkhand Government Lead  by CM Hemant Soren in Trouble after MP and Rajasthan Government

प्रश्न : गिरिडीह में प्रदेश कांग्रेस के चिंतन शिविर में आप ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा आरोप लगाया है? क्या आप इस आरोप पर कायम है?
उत्तर : बिल्कुल। इसमें कहां दो राय है। मैं हमेशा वही कहता हूं, जो मुझे लगता है। जिन तरीके से सरकार के मुखिया काम कर रहे हैं,उससे हमारी पार्टी को नुकसान हो रहा है।
प्रश्न : आपकी नाराजगी किस बात को लेकर है?
उत्तर : मैं हमेशा राजभाषा हिंदी और मां भारती के प्रति समर्पित रहा हूं। अगर कोई भी इस पर हमला करने की कोशिश करेगा तो मैं हमेशा उसके विरोध में खड़ा रहूंगा।
प्रश्न : क्या ऐसा माना जाए कि आप क्षेत्रीय भाषाओं की सूची से भोजपुरी और मगही को हटाने का विरोध कर रहे हैं?
उत्तर : मैं राष्ट्र भाषा हिंदी के साथ खड़ा हूं। अगर कोई हिंदी को हटाने अथवा घटाने का प्रयास करता है तो मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता हूं।
प्रश्न : आपने जो बात अपने पार्टी फोरम पर कही। क्या वही बात आपने सरकार के स्तर पर उठाई? कैबिनेट में होने वाले ऐसे निर्णयों के विरोध में अपनी बात रखी?
उत्तर : आप पता कर लीजिए। बस एक मैं ही हूं, जो इस मुद्दे पर लगातार विरोध कर रहा हूं। बाकी कौन बोल रहा है। मैंने हर मंच से अपनी बात कही है और आगे भी कहता रहूंगा। कैबिनेट मीटिंग में हिंदी के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ मैने अपनी आवाज पूरी मजबूती से रखी है।

Huzoor my answer was misleading Health Minister Banna Gupta got trapped by  speaking like this to the speaker

एक- दूसरे पर दबाव बनाने की रणनीति
वर्तमान में झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन वाली सरकार चल रही है। कांग्रेस व झामुमो के बीच हाल के कुछ दिनों में तकरार बढ़ रही। इसकी आवाज कोल्हान प्रमंडल में ही सबसे ज्यादा सुनाई दे रही है। एक तरफ जहां कांग्रेस की सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र से सांसद गीता कोड़ा के खिलाफ झामुमो के विधायक हमलावर हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर पश्चिमी सीट से निर्वाचित विधायक बन्ना गुप्ता ने सीधे मुख्यमंत्री को निशाने पर ले लिया है। मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों पार्टियां प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही हैं। सरकार में कई महत्वपूर्ण पद खाली हैं। इसमें दोनों दल ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी चाहते हैं। इसके साथ-साथ अपने-अपने इलाके में अपने वोट बैंक को बचाए रखने की चुनौती है। भाषा एक संवेदनशील मुद्दा है लिहाजा जनता के बीच अपने राजनीतिक नफा-नुकसान का आंकलन कर कोई इस पर कमजोर नहीं पड़ना चाहता।

Report By :- KAJAL SHARMA, JHARKHAND HEAD, NATION EXPRESS

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309