सीएम के आदेश के आगे झुके मुसलमान : अब अलविदा और ईद की नमाज सड़कों पर नहीं होगी. अलविदा की नमाज मस्जिद के अंदर और ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही होगी, शहर काजी
NEWS DESK, NATION EXPRESS, UTTAR PARDESH
अधिकारियों ने की बातचीत, बनी सहमति
रामपुर डीएम रविन्द्र कुमार मादड ने बताया कि उलेमाओं से अधिकारियों ने बातचीत की थी। इसमें वो अपील जारी कर रहे है कि इस बार लोग मस्जिद में ही नमाज अदा करें, जितने लोग मस्जिद में आ सकते हो, वो मस्जिद में नमाज अदा करें। बाकि लोग अपने मोहल्ले की मस्जिदों में नमाज अदा करें। ताकि आम जनजीवन और सड़कों पर चलने वाले लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो।
जुमा अलविदा की नमाज को लेकर एसपी सिटी कार्यालय पर बृहस्पतिवार को अफसरों और जामा मस्जिद कमेटी की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार जुमा अलविदा की नमाज मस्जिदों के अंदर ही अदा की जाएगी। सड़कों पर नमाज नहीं होगी।
- Advertisement -
दशकों से चली आ रही परंपरा को योगी सरकार के आदेश पर तोड़ते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने जनता से अपने नजदीकी मस्जिदों में नमाज पढ़ने की अपील की है. मुस्लिम धर्मगुरुओं ने अपने कौम के लोगों से कहा है कि वे सड़कों पर जुमा और अलविदा की नमाज न पढ़ें.

कई लाख लोग, कई किलोमीटर तक सड़कों पर पढ़ते थे नमाज
बता दें कि रामपुर में जुम्मा तुल विदा की नमाज ऐतिहासिक हुआ करती थी. आजादी से पहले से चल रही परंपरा के अनुसार रामपुर के जिले भर से लोग शहर की जामा MASJID आते थे और जुमे की नमाज पढ़ते थे. जिसमें कई लाख लोग नमाज अदा करते थे. लोग कई किलोमीटर तक शहर में सड़कों पर मकानों की छतों पर र दुकानों में नमाज पढ़ते थे. इस परंपरा में कभी भी कोई हिंदू मुस्लिम विवाद नहीं हुआ, बल्कि जामा मस्जिद के निकट सराफा बाजार में हिंदू समाज के लोग भी अपनी में मुस्लिमों के नमाज पढ़ने की खास व्यवस्था किया करते थे, लेकिन योगी सरकार के आदेश के बाद शासन और मुस्लिम धर्मगुरुओं के बीच हुई वार्ता में तय हुआ के इस बार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी जाएगी.

जामा मस्जिद के इमाम की अपील
जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद अब्दुल वहाब खान ने बताया, मैं यहां पर इमाम हूं, ऐसा था कि हमारे यहां रामपुर के अंदर अरसेदराज से अलविदा और ईद की नमाज सड़कों के ऊपर होती आई है यह पुरानी रिवायत है. क्योंकि अब मौजूदा हालात आपके इल्म में है तो उसको देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है कि अब अलविदा और ईद की नमाज सड़कों पर नहीं होगी. अलविदा की नमाज जामा मस्जिद के अंदर ही होगी और ईद की नमाज ईदगाह के अंदर ही होगी म शहर के और तमाम जिले के जितने भी अपने मुसलमान भाई हैं सब से ये अपील करते हैं कि वह अपनी अपनी मस्जिद के अंदर ही नमाज का एहतमाम करें.
Report By :- MINAKSHI SHARMA, NEWS DESK, NATION EXPRESS, UTTAR PARDESH