Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

रांची : होटल शिवालिक के कमरा नंबर 201 में बाप बेटे की हत्या से सनसनी : मृतक के दामाद से हो रही है पूछताछ

0 421

CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

स्टेशन रोड स्थित होटल शिवालिक में पिता पुत्र की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. होटल में डबल मर्डर की सूचना के बाद सिटी एसपी अंशुमान कुमार, चुटिया थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा करने में लगी है. जानकारी के मुताबिक ये दोनों बीते शनिवार को ही होटल में आये थे.कमरा नंबर 201 में ठहरे हुए थे.

- Advertisement -

मृतक पिता का नाम नागेश्वर मेहता और बेटा का नाम अभिषेक है. दोनों मृतक हजारीबाग जिले के इचाक के रहने वाले थे. बताया जा रहा है नागेश्वर मेहता से उसके दामाद मिलने आने वाले थे लेकिन मिलने से पहले ही ससुर की हत्या रूम संख्या 201 में कर दी गई थी. मृतक के दामाद ने ही हेल्प डेस्क काउंटर पर जानकारी दी थी.

आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है. आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या क्यों की गई है.

Report By :- ADITI PANDIT, CRIME DESK, NATION EXPRESS, रांची

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309