HEALTH DESK, NATION EXPRESS, RANCHI
बज गई तबाही की घंटी, Delta+ से हुई पहली मौत, Alert पर कई STATE
देश में बढ़ रहे डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले, अब हर सप्ताह होगी रिव्यू मीटिंग,
Corona Delta Plus Variant : केंद्र ने झारखंड को Covid Protocol पालन करने की सलाह दी है. केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा के साथ विभिन्न राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों की वीसी हुई जिसमें 7 राज्यों को कोरोना virus के वैरिएंट डेल्टा प्लस से सावधान रहने की सलाह दी गयी है. बता दें कि इन 7 राज्यों में झारखंड में शामिल है. बैठक में केंद्र ने राज्यों को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को तेज करने की जरूरत पर जोर दिया है. वहीँ झारखंड के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने बताया की झारखंड थर्डवेव के लिए पूरी तरह तैयार है.
- Advertisement -
Delta Plus के मरीजों की संख्या अब 22 से बढ़कर 40 हो गई है, हालांकि अभी झारखंड में Delta Plus के मामले की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव तैयारी कर ली है. वीसी के बाद अपर मुख्य सचिव ने NATION EXPRESS से कहा कि सावधानी और बढ़ाने की जरूरत है, वैक्सीनेशन और तेज करने की जरूरत है, खतरा अभी पूरी तरह टला नहीं है.