Nation express
ख़बरों की नयी पहचान

इस पाक हसीना का एलान अगर जिम्बाब्वे ने भारत को हराया तो जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी

0 548

SPORTS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने एलान किया है कि अगर टी20 विश्वकप में जिम्बाब्वे ने अगले मुकाबले में भारत को हरा दिया तो वह जिम्बाब्वे के खिलाड़ी से शादी कर लेंगी.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सेहर शिनवारी ने कहा कि अगर टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे भारत को हराता है तो वह जिम्बाब्वे के लड़के से शादी कर लेंगी। सेहर शिनवारी ने ये बात गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में कही। रविवार यानी 6 नवंबर को टी20 चैंपियनशिप में भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच होना है।

- Advertisement -

भारत के हारने पर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर  शिनवारी - Aaj Ki Khabarइसी के साथ यह भी तय हो जाएगा कि भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला किस टीम के साथ होगा। भारत ने अभी तक सुपर-12 में पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश को मात दी है, जबकि साउथ अफ्रीका से भारत को हार मिली थी।

शिनवारी ने भी इसी मैच को लेकर शिनवारी ने कमिटमेंट की है। उन्होंने लिखा- मैं जिम्बाब्वे के एक लड़के से शादी करूंगी, अगर उनकी टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक तरीके से हरा देगी तो।

मैच में पाकिस्तान से भारत की जीत के बाद शिनवारी ने पोस्ट में लिखा था- मैच फिक्सिंग की जननी है BCCI

कॉमेडी शो से की करियर की शुरुआत
सेहर शिनवारी का जन्म हैदराबाद पाकिस्तान में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में उन्हें अपने परिवार और अपने समुदाय दोनों के रोक-टोक का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने ऐक्ट्रैस बनना का अपना लक्ष्य नहीं छोड़ा। उन्होंने 2014 में एवीटी खैबर(पाकिस्तानी चैनल) पर एक कॉमेडी शो सैर सावा सैर के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में 2015 में उन्होंने कराची में उसी चैनल के लिए एक मॉर्निंग शो की मेजबानी की।

ICC T20 World Cup | Pakistan actress Sehar Shinwari says will marry  Zimbabwean guy if they beat India in ICC T20 cricket world cup dgtl -  Anandabazarशिनवारी पाकिस्तान में एक फैमस सोशल मीडिया एक्ट्रैस भी हैं। टिकटोक और इंस्टाग्राम उन्हें काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर उनकी लगभग 25.5K फैन फॉलोइंग है।

अगले मैच में जिम्बाब्वे से हारेगा भारत
पोस्ट को 3 हजार से ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। उनके एक अन्य ट्वीट में उन्होंने इतना तक कहा कि मेरी भविष्यवाणी भविष्य के लिए बचा लीजिए। भारत अगले मैच में जिम्बाब्वे से हारेगा और सिकंदर रजा चमत्कारिक ढंग से पाकिस्तान को सेमीफाइनल में ले जाएगा।

भार शिनवारी ने लिखा था- अगर भारत ने यह मैच निष्पक्ष तरीके से जीता होता तो मैं अपना नाम बदलकर नरीदार मोदी करने पर विचार करती।

कई यूजर्स ने इस पर कमेंट्स किए। एक ने लिखा- मुझे आपके लिए बुरा लग रहा है क्योंकि फिर तो आपको पूरी जिंदगी ही अकेले रहना पड़ेगा। दूसरे ने लिखा -अगर भारत से बांग्लादेश की हार पर तो आपको ट्विटर अकाउंट डिलीट कर देना चाहिए था।

भारत-बांग्लादेश मैच में भी की थी पोस्ट
यह पहली बार नहीं है जब शिनवारी पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने सीरीज के पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया से चार विकेट से हारने के बाद टीम इंडिया पर कटाक्ष किया था। इसके अलावा बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारत के मैच के दौरान भी शिनवारी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने भारत के मैच हारने की कामना की थी। इस पोस्ट के लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा गया था।

ICC T20 World Cup | Pakistan actress Sehar Shinwari says will marry  Zimbabwean guy if they beat India in ICC T20 cricket world cup dgtl -  Anandabazar

भारत के पास 4 मैच के बाद 6 अंक
टीम इंडिया के 4 मैच के बाद 6 अंक हैं। उसको आखिरी मैच 6 नवंबर को जिम्बाब्वे के साथ खेलना है। अगर भारत को जीत मिलती है, तो उसके 8 पॉइंट हो जाएंगे और वह पहले या दूसरे स्थान पर रहेगी। अगर यह मैच जिम्बाब्वे के पक्ष में जाता है, तब भी भारत और साउथ अफ्रीका की स्थिति पर फर्क नहीं पड़ेगा। इसकी वजह यह है कि जिम्बाब्वे के अभी पॉइंट टेबल में 4 मैचों के बाद 3 पॉइंट है और जीतने के बाद 5 पॉइंट ही हो पाएंगे और वो भारत से तो नीचे ही रहेगी।

Report By :- SARA ANJUM SPORTS DESK, NATION EXPRESS, NEW DELHI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

GA4|256711309